scriptअफसर पहले की तरह दोनों नगर निगमों का करेंगे काम | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION OFFICER | Patrika News

अफसर पहले की तरह दोनों नगर निगमों का करेंगे काम

locationजयपुरPublished: Jul 14, 2020 07:20:23 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के अफसर (Officer) अभी दोनों नगर निगमों में काम करेंगे। सभी उपायुक्त, राजस्व अधिकारी और कर निर्धारकों के साथ इंजिनियरिंग शाखा के अधिकारी जयपुर ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगमों का पहले के जैसे ही काम देखेंगे। इसके लिए दोनों निगमों के आयुक्तों ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए है।

अफसर पहले की तरह दोनों नगर निगमों का करेंगे काम

अफसर पहले की तरह दोनों नगर निगमों का करेंगे काम

अफसर पहले की तरह दोनों नगर निगमों का करेंगे काम
— नगर निगम जयपुर ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगम का मामला
— दोनों निगमों के आयुक्तों ने जारी किए आदेश

जयपुर। नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) के अफसर (Officer) अभी दोनों नगर निगमों में काम करेंगे। सभी उपायुक्त, राजस्व अधिकारी और कर निर्धारकों के साथ इंजिनियरिंग शाखा के अधिकारी जयपुर ग्रेटर व हेरिटेज नगर निगमों का पहले के जैसे ही काम देखेंगे। इसके लिए दोनों निगमों के आयुक्तों ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए है।
सरकार ने राजधानी में दो नगर निगमों का गठन कर आयुक्त लगाने के साथ अफसर भी बांट दिए थे, लेकिन अभी नगर निगम में दोनों नगर निगमों का अलग—अलग काम शुरू नहीं हो पाया। हेरिटेज नगर निगम आयुक्त लोकबंधु और जयपुर ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार यादव दोनों ही अधिकारियों और कर्मचारियों की अभी सामूहिक बैठक ले रहे थे। हालांकि अधिकारी काम को लेकर असमंजस में थे, जिसे देखते हुए देानों आयुक्तों ने अब आगामी आदेश में सभी अधिकारियों को पहले के जैसे ही काम करने के निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार अब सभी जोन उपायुक्त, राजस्व अधिकारी और कर निर्धारक के अलावा सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता औ सहायक अभियंता आगामी आदेश तक व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पहले के जैसे कार्य करते रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो