script155 लोगों की मौत की एसएमएस ने नहीं दी सूचना, नगर निगम ने लगाई पैनल्टी | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION PENALTY SMS HOSPITAL | Patrika News

155 लोगों की मौत की एसएमएस ने नहीं दी सूचना, नगर निगम ने लगाई पैनल्टी

locationजयपुरPublished: Sep 18, 2020 09:50:18 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

सवाई मानसिंह अस्पताल (Sawai Mansingh Hospital) प्रशासन अभी भी मौतों की सूचनाएं छिपा रहा है। इस बार अस्पताल प्रशासन ने 155 लोगों की मौत की सूचना छिपाई, जिस पर नगर निगम (municipal Corporation) ने शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल पर पैनल्टी (Penalty) लगाई हैं। नगर निगम प्रशासन ने जन्म—मृत्यु अधिनियम के तहत एसएमएस अस्पताल पर यह पैनल्टी लगाई है।

155 लोगों की मौत की एसएमएस ने नहीं दी सूचना, नगर निगम ने लगाई पैनल्टी

155 लोगों की मौत की एसएमएस ने नहीं दी सूचना, नगर निगम ने लगाई पैनल्टी

155 लोगों की मौत की एसएमएस ने नहीं दी सूचना, नगर निगम ने लगाई पैनल्टी
— एसएमएस अस्पताल ने पहचान पोर्टल पर नहीं की सूचना अपलोड

जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल (Sawai Mansingh Hospital) प्रशासन अभी भी मौतों की सूचनाएं छिपा रहा है। इस बार अस्पताल प्रशासन ने 155 लोगों की मौत की सूचना छिपाई, जिस पर नगर निगम (municipal Corporation) ने शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल पर पैनल्टी (Penalty) लगाई हैं। नगर निगम प्रशासन ने जन्म—मृत्यु अधिनियम के तहत एसएमएस अस्पताल पर यह पैनल्टी लगाई है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जन्म—मृत्यु अधिनियम के तहत जन्म और मृत्यु की सूचना 21 दिन में देना अनिवार्य है। एसएमएस अस्पताल ने 155 लोगों की मौत की सूचना 21 दिन में नहीं दी। अस्पताल प्रशासन ने पहचान पोर्टल पर भी सूचना अपलोड नहीं की। इस पर नगर निगम ने अस्पताल प्रशासन पर पैनल्टी लगाई है। नगर निगम रजिस्ट्रार प्रदीप पारीक ने बताया कि शहर में करीब एक हजार से अधिक अस्पतालों को जन्म—मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए नगर निगम ने आईडी और पासवर्ड दे रखे है। सभी अस्पतालों को अपने यहां होने वाले जन्म और मृत्यु की जानकारी अधिकतम 21 दिनों में पहचान पोर्टल पर अपडेट करनी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो