scriptसफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION PPE KIT | Patrika News

सफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट

locationजयपुरPublished: Apr 04, 2020 08:45:50 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) से संबंधित अतिसंवेदनशील क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम (municipal Corporation) पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) किट खरीदेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रशासन करीब 300 से अधिक किट खरीदेगा।

सफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट

सफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट,सफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट,सफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट

सफाई कर्मचारियों के लिए निगम खरीदेगा पीपीई किट
— कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए खरीदेंगे किट
— अतिसंवेदनशील क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को दिए जाएंगे

जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमण (Corona virus infection) से संबंधित अतिसंवेदनशील क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम (municipal Corporation) पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) किट खरीदेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रशासन करीब 300 से अधिक किट खरीदेगा।
रामगंज को संक्रमण के लिए संवेदनशील एरिया माना जा रहा है, वहां प्रतिदिन सफाई के लिए कई कर्मचारी जुटे है। इन कर्मचारियों में किसी तरह का संक्रमण न फैले, इसके लिए निगम प्रशासन अब इनको पीपीई किट उपलब्ध करवाएगा। इस किट में नॉन मूवेबल गाउन, थ्री लेयर मास्क, जूतों के कवर, सर्जिकल ग्लव्स, आंखों को सुरक्षित रखने वाला चश्मा और सिर को ढकने का कवच आता है। नगर निगम उपायुक्त स्वास्थ्य देवेन्द्र जैन ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ये किट खरीद रहे है, इसके लिए हमनें सेंपल आदि देख लिए है। डिमांड के अनुसार किट की खरीद की जाएगी। वैसे भी हर कर्मचारी को इस वायरस से बचाने के लिए मास्क, दस्ताने, साबुन सहित अन्य सामाग्री खरीदने के लिए एक—एक हजार रुपए नकद दिए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो