जयपुर। स्ट्रीट वेंडर (Street vendor) के लिए अब आॅनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। नगर निगम (Jaipur Municipal Corporation) ने इसके लिए अलग से एक पॉर्टल बना दिया है। स्ट्रीट वेंडर के लिए आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। नगर निगम 15 जुलाई तक आवेदन लेगा। अभी तक नगर निगम ने शहर में 12 हजार 313 स्ट्रीट वेंडर चिह्नित किए है। इनके पहचान पत्र भी बना दिए गए है।
नगर निगम ने शहर में स्ट्रीट वेंडर का सर्वे करवाया है। इसके लिए एक फर्म को टेंडर दिया गया। फर्म ने अभी तक शहर में 12 हजार 313 स्ट्रीट वेंडर्स को चिह्नित किया है। हालांकि इसके बाद भी नगर निगम में लोग आवेदन करने के लिए चक्कर काट रहे है। अब निगम प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर के लिए आवेदन करने की तिथि बढाकर 15 जुलाई कर दी है। लोग आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नगर निगम ने सबसे अधिक 3 हजार 467 स्ट्रीट वेंडर विद्याधर नगर जोन में चिह्नित किए गए है। सबसे कम 499 स्ट्रीट वेंडर मानसरोवर जोन में चिह्नित किए गए है।