जयपुर। हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के विधानसभावार जोन कार्यालय (Zone office) तय कर दिए गए है, लेकिन अभी तक ये जोन कार्यालय शुरू नहीं हो पाए है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोन कार्यालय बनाए गए है। वहीं हेरिटेज नगर निगम जयपुर के 4 जोन कार्यालय बनाए गए। नगर निगम प्रशासन ने अभी इन जोन कार्यालयों की मरम्मत और साज—सज्जा के लिए सर्वे ही करवाया है। अब इनकी मरम्मत और साज—सज्जा का काम होना बाकि हैं। इसके बाद ही जोन कार्यालय शिफ्ट हो पाएंगे।
सरकार की ओर से जयपुर में दो नगर निगमों का गठन करने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मार्च में हेरिटेज नगर निगम के 4 जोन और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के 7 जोनों का गठन किया। इसके बाद करीब डेढ माह पहले 2 जून को हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के विधानसभावार जोन कार्यालय तय कर दिए। इसके बाद निगम प्रशासन ने इन जोन कार्यालयों में मरम्मत, रंग—रोगन आदि के लिए सर्वे करवाया, जो पूरा कर लिया गया है। अब इन जोन कार्यालयों मे जरूरत के हिसाब से रंग—रोगन, मरम्मत आदि के काम होंगे। इसके बाद ही इनमें जोन कार्यालय शिफ्ट हो पाएंगे।
जयपुर ग्रेटर में यहां बनाए जोन कार्यालय
जयपुर ग्रेटर नगर निगम के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र में विद्याधर नगर जोन अम्बाबाडी सामुदायिक केन्द्र और मुरलीपुरा जोन का कार्यालय मुरलीपुरा सामुदायिक केन्द्र को बनाया। झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र का झोटवाडा जोन कार्यालय सामुदायिक भवन तारा नगर डी को बनाया। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का सांगानेर जोन कार्यालय वर्तमान सांगानेर जोन कार्यालय को ही रखा गया। मानसरोवर जोन का कार्यालय वर्तमान मानसरोवर जोन कार्यालय को ही बनाया। बगरू विधानसभा क्षेत्र के लिए जगतपुरा जोन बनाया गया, जिसका जोन कार्यालय कुंदनपुरा सामुदायिक केन्द्र को बनाया गया। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के मालवीय नगर जोन का कार्यालय वर्तमान सिविल लाइंस जोन कार्यालय को बनाया गया।

हेरिटेज नगर निगम के यहां बनाए जोन कार्यालय
हेरिटेज नगर निगम में हवामहल और आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए हवामहल—आमेर जोन कार्यालय वर्तमान हवामहल पश्चिम जोन कार्यालय को बनाया। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए वर्तमान हवामहल जोन पूर्व कार्यालय को किशनपोल जोन कार्यालय बनाया। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए शास्त्री नगर स्थित वर्तमान विद्याधर नगर जोन कार्यालय को सिविल लाइंस जोन कार्यालय बनाया। वहीं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के लिए वर्तमान मोती डूंगरी जोन कार्यालय को आदर्श नगर जोन कार्यालय बनाया।