scriptजयपुर नगर निगम: नई समितियों का हुआ गठन, भाजपा को फिर से झटका | jaipur nagar nigam Constitution of new committees | Patrika News

जयपुर नगर निगम: नई समितियों का हुआ गठन, भाजपा को फिर से झटका

locationजयपुरPublished: Mar 07, 2019 12:25:04 am

Submitted by:

abdul bari

भाजपा पार्षद देवल पर मेहरबानी, दो समितियों की कमान

जयपुर

नगर निगम के पांचवें बोर्ड में तीसरी बार संचालन समितियों के चेयरमैन बदल दिए गए हैं। भाजपा की आपत्ति दरकिनार कर सरकार ने नगर निगम की मौजूदा संचालन समितियों का पुनर्गठन कर नए चेयरमैन व सदस्य बना ही दिए। 26 समितियों में 25 चेयरमैन बनाए गए हैं। संचालन समितियों में 9 भाजपा पार्षदों को कमान सौंपी है। वहीं 9 समितियों के चेयरमैन कांग्रेस पार्षद और 5 निर्दलीय पार्षदों को भी जिम्मेदारी दी है।
कार्यकारिणी समिति का चेयरमैन महापौर विष्णु लाटा को बनाया गया है, वहीं वित्त समिति भाजपा से इस्तीफा देने वाले रामनिवास जोनवाल को दी गई है। शेष समितियों की कमान भाजपा पार्षदों के पास रखी गई है। खास यह है कि इसमें भाजपा पार्षद भगवत सिंह देवल पर मेहरबानी करते हुए दो समितियों की कमान सौंप दी गई। उपमहापौर मनोज भारद्वाज से समिति छीन ली गई है।
समिति गठन में यह दिया हवाला
डीएलबी निदेशक पवन अरोड़ा की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर निगम की साधारण सभा की 21 मई 2015 को हुई दूसरी बैठक में प्रस्ताव संख्या 2 के तहत महापौर को समितियां बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके क्रम में महापौर विष्णु लाटा ने 5 मार्च को सरकार को प्रस्ताव भेजा था, इस पर सरकार ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 55 (1),(3),(7) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 17 मई 2018 को गठित समितियों के स्थान पर नई समितियों का गठन किया।
भाजपा के 7 पुराने चेहरों को मिली जगह
महापौर विष्णु लाटा ने समितियों में 7 भाजपा पार्षदों को समिति में पुन: जगह दी है। इसमें भगवत सिंह देवल, संजय जांगिड़, राजेश गुप्ता, नारायण नैनावत, राजेश बिवाल, तेजेश शर्मा और गोपाल कृष्ण शर्मा है। वहीं बीजेपी में नए चेहरों के तौर पर कौशल किशोर शर्मा, प्रकाश गुप्ता को शामिल किया गया है। प्रकाश गुप्ता इससे पहले पूर्व मेयर निर्मल नाहटा के समय भी सफाई समिति में अध्यक्ष रहे थे।
इनसे छीनी समितियां
उपमहापौर मनोज भारद्वाज, सत्यनारायण धामाणी, सर्वेश लोहिवाल, राखी राठौड़, महेश कलवानी, मान पंडित, चंद्र भाटिया, निर्मला शर्मा, मुकेश लख्यानी, विमलेश मीणा, भंवर सैनी, सुरेन्द्र सिंह रोबिन, भवानी सिंह राजावत, कुसुम यादव, बाबूलाल दातोनिया और नवरतन नरानिया से समितियों के अधिकार छीन लिए हैं।
इनका कहना है..
कांग्रेस सरकार ने एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या की है। सरकार ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर चुनी हुई समितियों को भंग कर गैर कानूनी काम किया है। हमारे समय समिति अध्यक्षों ने इस्तीफे दिए थे, इसलिए समितियां भंग की जा सकती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
अशोक लाहोटी
विधायक व पूर्व महापौर

समिति— चेयरमैन—पार्टी


कार्यकारिणी समिति— विष्णु लाटा मेयर
वित्त समिति —रामनिवास जोनवाल—भाजपा से इस्तीफा
स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति-ए— मंजू शर्मा— कांग्रेस
स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति-बी— प्रकाश गुप्ता— भाजपा
स्वास्थ्य व स्वच्छता समिति-सी— राजेश बिवाल— भाजपा
भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति— भगवत सिंह देवल— भाजपा
गंदी बस्ती सुधार समिति— किशनलाल अजमेरा— निर्दलीय
नियम व उपनियम समिति— रमेश कुमार बैरवा— कांग्रेस
अपराधों का शमन व समझौता समिति— कमल वाल्मीकि— कांग्रेस
लोक वाहन समिति— संजय जांगिड़— भाजपा
लाइसेंस समिति —लक्ष्मण दास मोरानी— कांग्रेस
विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति ए— कौशल किशोर शर्मा— भाजपा
विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति बी— धर्म सिंह सिंघानिया —कांग्रेस
विद्युत एवं सार्वजनिक प्रकाश समिति सी— तेजेश शर्मा — भाजपा
नगरीय विकास कर समिति— राजेश गुप्ता — भाजपा
फायर समिति — भगवत सिंह देवल— भाजपा
उद्यान विकास एवं पर्यावरण समिति— मुनेश— कांग्रेस
पशु नियंत्रण एवं संरक्षण समिति — भंवर लाल छीपा —निर्दलीय
सांस्कृतिक समिति— मोहनलाल मीणा— कांग्रेस
स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार समिति— महादेव प्रसाद शर्मा— निर्दलीय
सामाजिक सहायक एवं लोक कल्याण समिति —नारायण नैनावत — भाजपा
वर्षा जल पुर्न भरण एवं संरक्षण समिति— कजोड़ सैनी —कांग्रेस
होर्डिंग्स एवं नीलामी समिति —गोपाल कृष्ण शर्मा— भाजपा
महिला उत्थान समिति— सुमन गुर्जर— कांग्रेस
फुटकर व्यवसाय पुनर्वास समिति —सुशील शर्मा —निर्दलीय
सीवरेज संधारण समिति —इम्तियाज खान गौरी— निर्दलीय
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो