script

निकाय चुनाव में हार की समीक्षा में जुटी भाजपा

locationजयपुरPublished: Jan 05, 2021 07:22:59 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश के 12 जिलों के 50 निकाय चुनाव में भाजपा को मिली हार की समीक्षा शुरू हो गई है। भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को निकाय चुनाव प्रभारी और पंचायत राज चुनाव प्रभारी प्रभारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस बात पर फोकस किया गया कि हार के कारण क्या रहे और उन्हें किस तरह से दूर किया जा सकता है।

निकाय चुनाव में हार की समीक्षा में जुटी भाजपा

निकाय चुनाव में हार की समीक्षा में जुटी भाजपा

जयपुर।

प्रदेश के 12 जिलों के 50 निकाय चुनाव में भाजपा को मिली हार की समीक्षा शुरू हो गई है। भाजपा मुख्यालय पर मंगलवार को निकाय चुनाव प्रभारी और पंचायत राज चुनाव प्रभारी प्रभारियों की एक बैठक हुई, जिसमें इस बात पर फोकस किया गया कि हार के कारण क्या रहे और उन्हें किस तरह से दूर किया जा सकता है। बैठक में आगामी तीन उपचुनाव को लेकर भी रणनीति बनी।
बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि चुनाव परिणाम हारे या जीते, लेकिन व्यवस्थित समीक्षा हमारे कामकाज का हिस्सा है। आज निकाय चुनाव और पंचायती राज के प्रभारियों के अनुभवों को बैठक में साझा किया गया है, ताकि जहां सुखद परिणाम आए हैं उनको आगे लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले चुनावों की तैयारियां भी शुरू की गई है। बूथ प्रबंधन की संरचना पर भी चर्चा की गई है। पार्टी को संगठनात्मक मजबूती के साथ में राजनीतिक तौर पर भी मजबूती से खड़ा करने की कवायद है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर शामिल हुए।
नव मतदाताओं की कार्यशाला

भाजपा मुख्यालय पर नव मतदाता प्रभारियों की भी बैठक हुई। पूनियां ने कहा कि नए मतदाताओं को भाजपा की रीति-नीति से जोड़े जाने की एक कार्यशाला आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में नव मतदाता ने मोदी की विचारधारा का समर्थन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो