जयपुर

जयपुर ग्रेटर में कांग्रेस-भाजपा के 15 नेताओं की आज अग्नि परीक्षा

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के लिए रविवार को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। दोनों ही पार्टियों ने प्रचार का कम समय मिलने के बावजूद पूरी ताकत लगाई है। दोनों ओर से जीत के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन यह चुनाव इन पार्टियों के कुछ नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

जयपुरOct 31, 2020 / 08:57 pm

Umesh Sharma

जयपुर ग्रेटर में कांग्रेस-भाजपा के 14 नेताओं की आज अग्नि परीक्षा

जयपुर।
जयपुर नगर निगम ग्रेटर के लिए रविवार को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। दोनों ही पार्टियों ने प्रचार का कम समय मिलने के बावजूद पूरी ताकत लगाई है। दोनों ओर से जीत के दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन यह चुनाव इन पार्टियों के कुछ नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
जयपुर ग्रेटर में मालवीय नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, बगरू और विद्याधर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इन पांचों विधानसभा के विधायकों के साथ विधायक प्रत्याशियों के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अग्नि परीक्षा होगी। इस समय मालवीय नगर, सांगानेर और विद्याधर नगर में जहां भाजपा का कब्जा है, वहीं झोटवाड़ा और बगरू सीटों पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में भाजपा विधायक कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी और अशोक लाहोटी के अलावा पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व विधायक कैलाश वर्मा के लिए चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इनके अलावा इस बार चुनाव की बागडोर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी के हाथ में हैं। वहीं टिकट वितरण में सांसद रामचरण बोहरा का भी काफी हद तक दखल हा है। इसलिए उनके लिए भी भाजपा की जीत बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जोशी-खाचरियावास के लिए भी चुनाव महत्वपूर्ण

मुख्य सचेतक महेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के लिए ग्रेटर नगर निगम का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। इनके अलावा झोटवाड़ा विधायक और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया और बगरू विधायक गंगा देवी ने भी प्रचार में पूरी जान झोंकी है। पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज के बताए लोगों को कांग्रेस ने टिकट दिया है, ऐसे में इन दोनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इस बार कांग्रेस ने विधायकों के कहने पर ही टिकटों का वितरण किया है, इसलिए विधायकों ने चुनाव जिताने में पूरी ताकत लगा रखी है।

Home / Jaipur / जयपुर ग्रेटर में कांग्रेस-भाजपा के 15 नेताओं की आज अग्नि परीक्षा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.