नगर निगम ग्रेटर की पहली साधारण सभा कल, पेश होगा बजट
नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की पहली बैठक कल होगी। पहली बैठक में ही नगर निगम का 2021-22 का बजट रखा जाएगा। बैठक में नौ एजेंडों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें सफाई, नगर निगम का राजस्व बढ़ाना, पार्षदों के भत्तों में बढ़ोतरी,पार्षदों को लैपटॉप वितरण, हुडको से 500 करोड़ रुपए का लोन जैसे प्रमुख मुद्दों को शामिल किया गया है।

जयपुर।
नगर निगम ग्रेटर की साधारण सभा की पहली बैठक कल होगी। पहली बैठक में ही नगर निगम का 2021-22 का बजट रखा जाएगा। बैठक में नौ एजेंडों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें सफाई, नगर निगम का राजस्व बढ़ाना, पार्षदों के भत्तों में बढ़ोतरी,पार्षदों को लैपटॉप वितरण, हुडको से 500 करोड़ रुपए का लोन जैसे प्रमुख मुद्दों को शामिल किया गया है। सभी 150 पार्षदों से मांगे गए प्रस्ताव के आधार पर एजेंडा तैयार किया गया है। पार्षदों के वेतन-भत्ते बढ़ान से संबंधित प्रस्ताव भी एजेंडा में शामिल किया गया है।
हालांकि नगर निगम के बजट में कोरोन इफेक्टर साफ नजर आ रहा है। निगम का बजट कम दिया गया है। पिछली बार पेश 1255 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। इस बार 850 करोड़ रुपए के आसपास बजट रखा गया। इस वजह से प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य प्रभावित होना लाजिमी है। इसस पहले आज भाजपा मुख्यालय पर प्री बोर्ड की बैठक हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सभी पार्षदों को एकजुटता के साथ विपक्ष पर हमलावर होने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी प्रस्तावों पर चर्चा का भी पार्षदों को लक्ष्य दिया गया है। बैठक में महापौर सौम्या गुर्जर, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, उप महापौर पुनीत कर्णावट सहित लगभग सभी पार्षद मौजूद रहे।
कोरोना संक्रमण के बीच निगम की इस बैठक को लेकर अधिकारी आज तैयारियों में जुटे रहे। निगम के सभासद भवन में 90 से 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में निगम प्रशासन ने अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को लेकर भी तैयारी की है। अतिरिक्त आयुक्त बृजेश कुमार चांदोलिया ने अधिकारियों के साथ सभासद भवन का निरीक्षण भी किया।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज