scriptहैरिटेज में महेश जोशी और ग्रेटर में कटारिया की सबसे कमजोर परफोरमेंस | Jaipur Nagar Nigam Mla Performence Mahesh Joshi Lalchand Katariya | Patrika News

हैरिटेज में महेश जोशी और ग्रेटर में कटारिया की सबसे कमजोर परफोरमेंस

locationजयपुरPublished: Nov 03, 2020 11:14:32 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

जयपुर के दो नगर निगम के नतीजों ने विधायकों के दो साल की परफोरमेंस को भी उजागर किया है। जयपुर हैरिटेज में जहां मुख्य सचेतक महेश जोशी की परफोरमेंस सबसे कमजोर रही, वहीं ग्रेटर में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया सबसे पीछे रहे।

हैरिटेज में महेश जोशी और ग्रेटर में कटारिया की सबसे कमजोर परफोरमेंस

हैरिटेज में महेश जोशी और ग्रेटर में कटारिया की सबसे कमजोर परफोरमेंस

जयपुर।

जयपुर के दो नगर निगम के नतीजों ने विधायकों के दो साल की परफोरमेंस को भी उजागर किया है। जयपुर हैरिटेज में जहां मुख्य सचेतक महेश जोशी की परफोरमेंस सबसे कमजोर रही, वहीं ग्रेटर में कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया सबसे पीछे रहे। कटारिया अपनी विधानसभा झोटवाड़ा के 22 वार्डों में महज 4 पर ही पार्टी को जीत दिला सके, वहीं जोशी भी हवामहल के 26 में से 10 वार्डों पर ही जीत दिलाने में सफल हो सके।
हैरिटेज के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चार पर कांग्रेस का कब्जा होने के बाद भी पार्टी यहां स्पष्ट बहुमत नहीं ला पाई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टिकट वितरण का काम विधायकों के हाथ में देना पार्टी के लिए कितना सही साबित हुआ ? खास बात यह है कि पूरे चुनाव की कमान मुख्य सचेतक महेश जोशी और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के हाथ में थी। मगर जोशी के विधानसभा क्षेत्र में ही पार्टी की परफोरमेंस सबसे कमजोर रही।
24 में से 13 वार्ड जिता पाए खाचरियावास

हैरिटेज के अन्य विधायकों की बात की जाए तो विधायक अमीन कागजी के 21 में से 9 पार्षद बने हैं। सिविल लाइन से कांग्रेस के प्रताप सिंह का प्रदर्शन ठीक रहा है। यहां 24 में से 13 पार्षद कांग्रेस के बने है। चौथे विधायक रफीक खान के 25 में से 13 पार्षद बने हैं। वहीं ग्रेटर में बगरू के 21 वार्डों में कांग्रेस विधायक गंगा देवी 10 वार्ड में जीत दिलाने में सफल रही।
राजवी ने जिताए 27 वार्ड, पूनियां के वार्ड में 2 वार्ड जीते

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आमेर विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों में से महज 2 पर ही भाजपा को जीत मिल पाई। दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वहीं विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह राजवी के 42 में से 27 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मालवीय नगर में 2014 में एक भी सीट कांग्रेस जीत नहीं पाई थी, लेकिन इस बार 8 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां 14 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। सांगानेर से विधायक अशोक लाहोटी ने भी पार्टी को 39 में से 22 सीटों पर जीत दिलाने में सफल रहे।
नगर निगम ग्रेटर

विधानसभा क्षेत्र—————भाजपा—————कांग्रेस————निर्दलीय

विद्याधर नगर———27——12——03
झोटवाड़ा———14———04———04
सांगानेर———22———15———02
बगरू———09———10———02
मालवीय नगर——16———08———02

नगर निगम हैरिटेज

विधानसभा क्षेत्र—————भाजपा—————कांग्रेस————निर्दलीय

आमेर———02———02——00
हवामहल——12———10———04
सिविल लाइंस——10——13———01
किशनपोल———08———09———04
आदर्श नगर——10———13———02

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो