scriptनिगम ने निलंबित किए 42 सफाई कर्मचारी | jaipur nagar nigam suspended 42 sweepers | Patrika News

निगम ने निलंबित किए 42 सफाई कर्मचारी

locationजयपुरPublished: Apr 10, 2020 04:55:26 pm

Submitted by:

Jaya Gupta

– अब तक कुल 75 सफाई कर्मचारियों को किया निलम्बित


जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में शहर में सफाई व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए नगर निगम व सफाई व्यवस्था को अति आवश्यक सेवा में शामिल किया गया है। इसके बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब हो रहे हैं। ड्यूटी पर नहीं आने के कारण निगम प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी किए, नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयुक्त ने 42 सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी 33 सफाई कर्मचारियों को निलम्बित किया जा चुका है। निगम ने अभी तक कुल 75 सफाई कर्मचारियों को निलम्बित किया है। निलम्बित किए गए 42 सफाई कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट आ सकता है। दरअसल, इनमें से कई कर्मचारियों का अभी प्रोबेशन पीरियड ही चल रहा है।
44 कर्मचारियों में से 17 कर्मचारी मोती डूंगरी जोन के, 12 कर्मचारी मानसरोवर जोन के, 7 कर्मचारी सांगानेर जोन के, 5 कर्मचारी सिविल लाइन जोन के एवं एक कर्मचारी हवामहल जोन पश्चिम का है। इन्हें 31 मार्च, 1 अप्रेल और 6 अप्रेल को कारण बताओ नोटिस दिया गया। उसके बावजूद ये न तो ड्यूटी पर उसप्थित हुए और न ही कोई जवाब दिया। जिसके कारण निगम ने उन्हें निलम्बित किया।
————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो