scriptJaipur Nagar Nigam के 8 जोन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित | Jaipur Nagar Nigam Zone District Collector Jogaram Jaipur IAS | Patrika News

Jaipur Nagar Nigam के 8 जोन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

locationजयपुरPublished: Jun 24, 2020 09:52:32 pm

— अग्निशमन केंद्र बनीपार्क में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित— सभी जोनों में आरएएस अधिकारियों को नियुक्त किया पर्यवेक्षण अधिकारी

Jaipur Nagar Nigam के 8 जोन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

Jaipur Nagar Nigam के 8 जोन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जयपुर

गुलाबी शहर में मानसून की आहट होने के साथ जिला प्रशासन भी मानसूनी आपदा से निपटने की तैयारियों को अंतिम चरण में ले गया है। शहर के नगर निगम के सभी जोन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए गए है। जिला कलेक्टर डॉ.जोगाराम ( District Collector Dr. Jogaram ) ने बताया कि इस बार सभी जोनों में कक्ष बनाए है। हर कक्ष के साथ जिला प्रशासन के अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी ( SDM ) स्तर तक के अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। वहीं, जोन में जोन उपायुक्तों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये कक्ष 24 घंटे ‘राउंड द क्लॉक’ कार्यरत रहेगें। साथ ही जिला स्तर पर स्थापित जिला ई.ओ.सी. (EOC) के टेलीफोन नम्बर 0141-2204475, 2204476 व टोल फ्री नम्बर 1077 भी 24 घंटे कार्यरत रहेगें।
जोनवार इन नंबर्स पर कर सकते है संपर्क

केद्रीय केंद्रीय नियंत्रण कक्ष— 0141—2201898, 2203518, हवामहल पूर्व जोन नियंत्रण कक्ष एवं घाटगेट अग्निमशमन केंद्र— 0141—2615550, मानसरोवर जोन नियंत्रण कक्ष एवं मानसरोवर अगिनशमन केंद्र— 01412395566, सिविल लाइंस जोन नियंत्रण कक्ष— 0141—2744697, विद्याधर नगर जोन नियंत्रण कक्ष— 0141—2302436, सांगानेर जोन नियंत्रण कक्ष— 0141—2733882, 2730252, आमेर जोन नियंत्रण कक्ष— 0141—2531281, हवामहल जोन पश्चिम नियंत्रण कक्ष— 0141—2320302, मोतीडूंगरी जोन नियंत्रण कक्ष एवं मालवीय नगर अगिनशमन केंद्र— 0141—2656086, 8764879800 पर कॉल कर आपदा से संबंधित समस्या दर्ज करा सकते है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो