scriptअधिक मास में खरीदारी के लिए 25 दिन शुभ योग | jaipur news 25 days auspicious yoga for shopping in adhikmas | Patrika News

अधिक मास में खरीदारी के लिए 25 दिन शुभ योग

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2020 09:49:55 pm

Submitted by:

Devendra Singh

अश्विन अधिकमास के आने वाले 25 दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से 15 दिन तो काफी महत्वपूर्ण हैं। अधिक मास में संपत्ति में भी निवेश किया जा सकता है। इन मुहूर्त में खरीदी जाने वाली वस्तुएं कई गुणा अधिक शुभ फल देने वाली होगी।

खरीदारी के  शुभ मुहूर्त

खरीदारी के शुभ मुहूर्त

जयपुर। अधिक मास शुरू हो चुका है। अधिकमास को दान-पुण्य के लिए सबसे श्रेष्ठ मास माना गया है। इसी लिए अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के लिए में शास्त्रों में भी कहा है अधिकमास में मांगलिक (विवाह, गृह प्रवेश आदि) कार्यों के अलावा किसी भी अन्य कार्य करने की मनाही नहीं है। इस बार अश्विन अधिकमास के आने वाले 25 दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से 15 दिन तो काफी महत्वपूर्ण हैं। अधिक मास में संपत्ति में भी निवेश किया जा सकता है। इन मुहूर्त में खरीदी जाने वाली वस्तुएं कई गुणा अधिक शुभ फल देने वाली होगी।
ज्योतिषाचार्य अक्षय शास़्त्री के मुताबिक 21 30 सितंबर, 1, 5 और 19 अक्टूबर को छोड़ कर शेष सभी दिन खरीदारी के लिए शुभ ही रहेंगे। इन दिनों में भगवान की भक्ति और धार्मिक अनुष्ठान का पूर्ण फल तो मिलेगा ही, साथ ही खरीदारी आदि के लिए भी दिन बहुत शुभ रहेंगे। अधिक मास में ज्वेलरी, वाहन से लेकर कपड़े आदि सभी वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं।
सर्वार्थसिद्धि योग हर काम में सफलता देने वाला होता है। 26 सितंबर एवं 1 4 6 7 9 11 17 अक्टूबर 2020 को ये योग रहेगा।

द्विपुष्कर योग में किए गए किसी भी शुभ काम का दोगुना फल मिलता है। 19 एवं 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग रहेगा।
अमृतसिद्धि योग में किए गए कामों का शुभ फल दीर्घकालीन होता है। 2 अक्टूबर 2020 को अमृत सिद्धि योग रहेगा।

अधिक मास में दो दिन पुष्य नक्षत्र भी है। 10 अक्टूबर को रवि पुष्य और 11 अक्टूबर को सोम पुष्य नक्षत्र रहेगा। यह ऐसी तारीखें होंगी जब कोई भी आवश्यक शुभ काम किया जा सकता है।
27, 28 व 29 सितंबर एवं 4 10 और 11 अक्टूबर को वाहन खरीदना शुभ रहेगा। इस दिन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

22 व 26 सितंबर, 2 3 7 8 और 15 अक्टूबर को ज्वेलरी खरीदी जा सकती है।

22 और 26 सितंबर, 2 7 8 और 15अक्टूबर को वस्त्र और शृंगार सामग्री आदि खरीदना शुभ रहेगा।

26 सितंबर और 7 15 अक्टूबर को रोका, सगाई आदि कार्य किए जा सकते हैं।
पुरुषोत्तम मास भले ही कई गुणा अधिक फल देने वाला हो, लेकिन इस माह में दौरान हिंदू धर्म के विशिष्ट व्यक्तिगत संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृह प्रवेश नहीं किया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो