जयपुर

बीवीजी से कोई खुश नहीं, फिर भी काम आगे राजी रखना चाहता निगम

 
 
-हेरिटेज निगम: कोई दूसरा विकल्प नहीं, इसलिए करवा रहे काम-ग्रेटर निगम: मामला कोर्ट में चल रहा, इसलिए अधिकारी फैसले का कर रहे इंतज़ार।

जयपुरOct 18, 2021 / 09:14 pm

Ashwani Kumar


जयपुर। घर—घर कचरा संग्रहण करने वाली कम्पनी बीवीजी के काम से दोनों नगर निगम में कोई भी खुश नहीं हैै। इसके बाद भी कम्पनी आसानी से काम कर रही है। कभी पार्षद कम्पनी की शिकायत महापौर से करते हैं और कभी आयुक्त से। अब तक कम्पनी ने काम के ढर्रे में कोई सुधार नहीं किया है। ग्रेटर नगर निगम के अधिकारी मामले को कोर्ट में होने की बात कहकर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हैरिटेज नगर निगम के अधिकारी कोई दूसरा विकल्प न होने की बात कह रहे हैं। यही वजह है कि ग्रेटर नगर निगम इंडिपेंडेंट इंजीनियर (आइ ई) की नियुक्ति कर दी है। वहीं, हैरिटेज नगर निगम में भी इसकी प्रक्रिया चल रही है।
दरअसल, बीवीजी के काम की निगरानी के लिए अनुबंध में आइ ई का प्रावधान है। कम्पनी कचरा किस तरह से और कितना उठा रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके निगम को देती है।
दो साल ही हुई निगरानी
—पांच साल से अधिक बीवीजी कम्पनी को शहर में कचरा संग्रहण का काम करते हुए हो गया। अब तक कचरा उठाने की निगरानी सिर्फ दो वर्ष ही हुई है। बाकी तीन वर्षों में निगम अपनी मर्जी से बिल का 50 फीसदी भुगतान करता रहा।
—यही वजह है कि कम्पनी 300 करोड़ रुपए से अधिक बकाया बता रही है। हालांकि, निगम के लिए इस पैसे का भुगतान करना आसान नहीं होगा। क्योंकि, जब निगरानी ही नहीं हुई तो भुगतान कैसे होगा।

Home / Jaipur / बीवीजी से कोई खुश नहीं, फिर भी काम आगे राजी रखना चाहता निगम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.