scriptछोटी काशी में जय श्रीराम की गूंज, भूमि पूजन पर जश्न क माहौल | jaipur news ayodhya ram mandir bhoomi poojan | Patrika News

छोटी काशी में जय श्रीराम की गूंज, भूमि पूजन पर जश्न क माहौल

locationजयपुरPublished: Aug 05, 2020 06:48:39 pm

Submitted by:

Devendra Singh

ram mandir shila poojan: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की जन्म भूमि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर का भूमिपूजन किया। करीब 500 साल से जिन सुनहरें क्षणों का इंतजार था, वो आज क्षण अवधनगरी में साकार हो गया। करोड़ों राम भक्तों ने मंदिर का जो सपना देखा था वो आज साकार हो गया है। शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन पर अयोध्या नगरी में ही नहीं पूरे देश में जश्न का माहौल है। छोटी काशी में भी चारों ओर भूमि पूजन का जश्न मनाया जा रहा है।

रामचंद्र जी मंदिर

रामचंद्र जी मंदिर में वेद पाठ करते विद्वान

जयपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की जन्म भूमि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम मंदिर का भूमिपूजन किया। करीब 500 साल से जिन सुनहरें क्षणों का इंतजार था, वो आज क्षण अवधनगरी में साकार हो गया। करोड़ों राम भक्तों ने मंदिर का जो सपना देखा था वो आज साकार हो गया है। शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
पीएम मोदी ने 12 बजकर 7 मिनट पर पीएम मोदी भूमि पूजन के लिए पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएंर रखीं। भूमि पूजन पर अयोध्या नगरी में ही नहीं पूरे देश में जश्न का माहौल है। छोटी काशी में भी चारों ओर भूमि पूजन का जश्न मनाया जा रहा है। कहीं मंदिरों में भजन-कीर्तन चल रहा है तो कहीं लोग बधाई गान गा रहे हैं। संत.महंतों के साथ आम लोग भी खुशी के इस पल में शामिल नजर आए। शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छोटी काशी के मंदिरों में विशेष आयोजन हुए।

चांदपोल बाजार स्थित प्राचीन रामचंद्र जी मंदिर में सुबह महंत राधेश्याम तिवाड़ी व पंडित श्याम सुंदर वेदिया के सान्निध्य में मानसिक शिला पूजन किया गया। गणेश वंदना के साथ समस्त देवी देवताओं का आह्वान कर चारों दिशाओं व आकाश रूपी शिला का पूजन हुआ। इस मौके पर रामदरबार का विशेष शृंगार कर झांकी सजाई गई। विद्वान पंडितों द्वारा वेद पाठ किए गए। मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया। शाम को मंदिर में महंत परिवार के सदस्यों ने 1100 दीपकों से भगवान राम की आरती उतारी। सोशल मीडिया के जरिए भक्तों को दर्शन करवाएं गए। महंत राधेश्याम तिवाड़ी ने बताया कि जयपुर महाराज सवाई रामसिंह की रानी गुलाब कंवर धिरावत ने यह मंदिर बनवाया। है। उत्तरी भारत में यह राम मंदिर खास है जहां राम, सीता सहित चारों भाई विराजमान है। इधर छोटी चौपड़ पर भी सीताराम जी की प्रतिमा स्थापित कर दिनभर रामधुनि की गई। भूमि पूजन की खुशी में लड्डू वितरित किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो