कोरोना से मुक्ति के लिए 100 देशों में एक साथ हुआ गायत्री यज्ञ
जयपुरPublished: May 31, 2020 07:22:59 pm
gayatri pariwar will done yagya: संपूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करने की कामना के साथ गायत्री परिवार की ओर से वेदमाता गायत्री जयंती से एक दिन पहले आज जेष्ठ शुक्ल नवमी के दिन विश्व के करीब 100 देशों में सुबह से शाम 4 बजे के बीच नैनो पद्धति से गायत्री यज्ञ किया गया। राजधानी जयपुर में शाम चार बजे तक अलग-अलग समय में एक हजार आठ घरों में मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ किया गया।
जयपुर। संपूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्त करने की कामना के साथ गायत्री परिवार की ओर से वेदमाता गायत्री जयंती से एक दिन पहले आज जेष्ठ शुक्ल नवमी के दिन विश्व के करीब 100 देशों में सुबह से शाम 4 बजे के बीच नैनो पद्धति से गायत्री यज्ञ किया गया। राजधानी जयपुर में शाम चार बजे तक अलग-अलग समय में एक हजार आठ घरों में मंत्रोच्चार के साथ गायत्री यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के प्रदेश प्रभारी अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी।
इस बार लॉकडाउन के चलते गायत्री जयंती पर सार्वजनिक रूप से बड़े कार्यक्रम करने के बजाय इस बार नैनो पद्धति से गायत्री परिवार के लोग अपने-अपने घरों में यज्ञ किया। गृह गायत्री यज्ञ उपासना के अन्तर्गत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्रों से एक साथ दुनिया के 100 देशों में आहुतियां दी गई। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक महेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय आयुष विभाग की ओर से यह प्रमाणित किया गया है कि यज्ञ में जड़ी बुटी युक्त हवन सामग्री से आहुतियां देने से वातावरण शुद्ध (सेनेटाइज) होता है और विषाणु नष्ट होते हैं। वहीं गायत्री मंत्र का उच्चारण वातावरण को शुद्ध, शांत और अध्यात्म बनाता है।