जयपुर

कोरोना को हराने में दिव्यांगों की सार्थक पहल

sarthak manav kushthaahram: एक ओर जहां प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण अपने पांव पसार रहा है, तो वहीं इस संकटकाल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं दिख रही है। प्रदेश के लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनख, संस्थाएं भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रही है। ऐसे में जुयपुर की सार्थक मानव कुष्ठ आश्रम ने अपने नाम को सार्थक करते हुए एक सार्थक पहल की है।

जयपुरMay 29, 2020 / 09:50 pm

Devendra Singh

पुन:स्थापन केन्द्र में मास्क तैयार करते दिव्यांग

जयपुर। एक ओर जहां प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण (corona virus ) अपने पांव पसार रहा है, तो वहीं इस संकटकाल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी हाथ आगे बढ़ाने वालों की भी कमी नहीं दिख रही है। प्रदेश के लोगों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनख, संस्थाएं भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रही है। ऐसे में जुयपुर की सार्थक मानव कुष्ठ आश्रम ( sarthak manav kushthaahram ) ने अपने नाम को सार्थक करते हुए एक सार्थक पहल की है। सार्थक मानव कुष्ठाश्रम की ओर से रामगढ़ में संचालित पुन:स्थापन केन्द्र के दिव्यांग प्रशिक्षणार्थी मास्क बना कर और उन्हें सेनेटाइज कर शहर के कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क वितरित कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष सुरेश कौल ने बताया कि कोरोना के इस संकट के काल में एक ओर जहां समाज के अधिकतर लोग खुद सहायता के मोहताज हैं, वहीं ये दिव्यांगजन पिछले 15 दिनों से ऐसी कठिन एवं विपरीत परिस्थिति में स्वेच्छा से सूती कपड़े से मास्क ( mask ) बनाकर और उन्हें सेनेटाइज कर निशुल्क वितरित कर रहे हैं। दिव्यांगजनों की ओर से करीब 15 सौ से अधिक मास्क वितरित किए जा चुके हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.