scriptगंगा दशहरा पर नहीं लगा सकेंगे गंगा आस्था की में डुबकी | jaipur news gangaa dashahara 2020 ganga snan ganga mata | Patrika News

गंगा दशहरा पर नहीं लगा सकेंगे गंगा आस्था की में डुबकी

locationजयपुरPublished: May 31, 2020 11:47:36 pm

Submitted by:

Devendra Singh

ganga dashahara 2020: गंगा मैया का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व सोमवार एक जून को राजधानी जयपुर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। लॉकडाउन के चलते इस बार अन्य उत्सवों की तरह गंगा दशमी पर भी मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता नहीं लगेगा और न ही श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डूबकी लगा सकेंगे। गंगा माता के मंदिरों में छोटे स्तर पर पर्व मनाया जाएगा।

jaipur

गंगा माता

जयपुर। गंगा मैया का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व सोमवार एक जून को राजधानी जयपुर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। लॉकडाउन के चलते इस बार अन्य उत्सवों की तरह गंगा दशमी पर भी मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता नहीं लगेगा और न ही श्रद्धालु गंगा नदी में आस्था की डूबकी लगा सकेंगे। गंगा माता के मंदिरों में छोटे स्तर पर पर्व मनाया जाएगा। जयनिवास उद्यान स्थित देवस्थान विभाग के गंगा माता मंदिर में सुबह गंगा माता का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। शाम को झांकी सजाई जाएगी। चांदपोल स्थित प्राचीन गंगा माता मंदिर में सुबह गंगा माता का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। लॉकडाउन के कारण इस बार बड़ा आयोजन नहीं होगा। इसके चलते हर साल होने वाला समाज का स्नेह मिलन समारोह भी स्थगित कर दिया गया है। गोपालजी का रास्ता स्थित प्राचीन गंगा माता मंदिर में गंगा माता का अभिषेक कर शृंगार किया जाएगा। गंगापोल स्थित मंदिर श्री मुरली मनोहर जी में महंत स्वामी राघवेन्द्र आचार्य के सान्निध्य में गंगा दशमी पर्व मनाया जाएगा।
दस योगों में हुआ था गंगा माता का अवतरण
ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार गंगा माता का धरती पर अवतरण दस योगों में हुआ था। उस समय ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यातिपात योग, गर करन, कन्या का चंद्रमा, वृष का सूर्य और आनंद योग बने थे। मान्यता के अनुसार जब दस में से कम से कम छह योग मिलते हैं, उसी दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार दस में से सात योग ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, हस्त नक्षत्र, गर करण, कन्या का चन्द्रमा व वृषभ राशि का सूर्य व दोपहर 1:16 बजे के बाद व्यतिपात योग बनने से गंगा दशहरा पर्व का महत्व बढ़ गया है।
नहीं कर सकेंगे गंगा स्नान
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होने से लोग स्नान के लिए गंगा जी पहुंचते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण लोग गंगा नदी में स्नान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में लोग पानी में गंगा जल का मिश्रण कर घरों में ही स्नान कर पुण्य कमाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो