scriptखाचरियावास बोले: रामराज्य का अर्थ जनकल्याण और विकास, यही कर रही है हमारी सरकार | jaipur news heritage JMC civillines | Patrika News

खाचरियावास बोले: रामराज्य का अर्थ जनकल्याण और विकास, यही कर रही है हमारी सरकार

locationजयपुरPublished: Sep 19, 2021 08:24:58 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

———

थाने में बनेंगे स्वागत कक्ष, बनीपार्क में विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर

थाने में बनेंगे स्वागत कक्ष, बनीपार्क में विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर

जयपुर। सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र के बनी पार्क में ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1.15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कांति चंद्र रोड, पारीक कॉलेज रोड से मयंक सिनेमा तक ग्रीन कॉरिडोर बनेगा। रविवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इसका शिलान्यास किया। ग्रीन कॉरिडोर रोड के तहत बनीपार्क में फुटपाथ, वृक्ष और डामरीकरण का कार्य होगा। इसके अलावा सोडाला, विधायकपुरी और अशोक नगर थाने में चार करोड़ रुपए की लागत से जनता के लिए स्वागत कक्ष भी बनाए जाएंगे। इन सभी का मंत्री ने शिलान्यास किया।जनसेवक आपके द्वार अभियान के तहत मंत्री ने वार्ड—34,40 और 44 में सड़क कार्यों का शिलान्यास किया।
खाचरियावास ने कहा कि गहलोत सरकार जन कल्याण और विकास को अपना आधार मानती है। रामराज्य का अर्थ जन कल्याण और विकास ही है। इस रास्ते पर हम चल रहे हैं।
मंत्री खाचरियावास ने लोगों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे सरकार उनके साथ खड़ी है। जनता की समस्या का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर महापौर मुनेश गुर्जर, पार्षद मनोज मुदगल, दशरथ सिंह शेखावत और दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो