जयपुर

ठाकुरजी की सजी जलयात्रा की झांकी, भक्तों को दिए ऑनलाइन दर्शन

jal yatra utsav jhanki 2020: जेष्ठ माह में तेज गर्मी व लू से ठाकुरजी को बचाने के लिए मंदिरों में कई तरह के जतन किए जा रहे है। इसके लिए पूरे महिने मंदिरों में जलयात्रा उत्सवों का आयोजन किया जाएगा। जयपुर वासियों के आराध्य ठिकाना गोविन्ददेवजी मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में एक माह तक जलयात्रा उत्सव मनाए जाएंगे। आज दोपहर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में गोविन्ददेवजी मंदिर में जलयात्रा उत्सव मनाया गया।

जयपुरMay 07, 2020 / 02:47 pm

Devendra Singh

गोविन्द देवजी मंदिर में जलयात्रा उत्सव

जयपुर। जेष्ठ माह में तेज गर्मी व लू से ठाकुरजी को बचाने के लिए मंदिरों में कई तरह के जतन किए जा रहे है। इसके लिए पूरे महिने मंदिरों में जलयात्रा उत्सवों का आयोजन किया जाएगा। जयपुर वासियों के आराध्य ठिकाना गोविन्ददेवजी मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में एक माह तक जलयात्रा उत्सव मनाए जाएंगे। गोविन्ददेवजी के मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पूर्णिमा से उत्सव शुरू गया है। आज दोपहर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में गोविन्ददेवजी मंदिर में जलयात्रा उत्सव मनाया गया। भगवान को निज गर्भ मंदिर में विशेष तिथियों व पर्वों पर फव्वारों से चंदन, केवड़ा व गुलाब जल युक्त ठंडे सुगंधित जल से शीतलता प्रदान की गई। इसके साथ ही शीतलता प्रदान करने वाले ऋतु पुष्पों से शृंगार कर शीतल ऋतु फल आम, खरबूजा, तरबूज, खस व गुलाब का शरबत, मुरब्बे आदि ठाकुरजी को अर्पण किए गए।
लॉकडाउन के कारण मंदिरों के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद होने से भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से कराए जाएंगे। महंत अंजनकुमार गोस्वामी के सान्निध्य में झांकी सजाई गई। ठाकुरजी को शीतलता प्रदान की गई और ऋतु फलों को भोग लगाया गया। मंदिर में मंदिर के प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव के तहत
यहां भी होंगे आयोजन
जेष्ठ कृष्ण प्रतिपदा से शहर के गलता पीठ स्थित सीतारामजी का मंदिर, चांदपोल स्थित मंदिर श्री रामचंद्रजी, पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज, देवस्थान विभाग के चांदनी चौक स्थित मंदिर, श्री ब्रजनिधिजी, मंदिर, बड़ी चौपड़ स्थित लक्ष्मीनारायण बाईजी का मंदिर, गोवर्धननाथजी के आहते में स्थित मंदिर श्री विजय गोविन्दजी सहित सभी मंदिरों में विशेष तिथियों पर उत्सव मनाए जाएंगे। इस दौरान जलयात्रा, जल केली व नौका विहार की झांकियां सजाई जाएगी। श्री आनंद कृष्ण बिहारीजी के पुजारी मातृ प्रसाद शर्मा ने बताया कि देवस्थान विभाग के मंदिरों में 8 मई जेष्ठ प्रतिपदा से 5 जून पूर्णिमा तक सात जलयात्रा उत्सव मनाएं जाएंगे। पहला उत्सव कल यानि जेष्ठ कृष्ण प्रतिपदा को दोपहर में मनाया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.