scriptमॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ बनेगा कानून | jaipur news : mob lynching, honor killing, CM Ashok Gehlot, assembly | Patrika News

मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ बनेगा कानून

locationजयपुरPublished: Jul 17, 2019 01:21:35 am

Submitted by:

vinod

राजस्थान (rajasthan) में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग (mob lynching) और ऑनर किलिंग (honor killing) जैसे जघन्य अपराधों अंकुश लगाने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार नया कानून बनाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मंगलवार को विधानसभा (assembly) में घोषणा की कि प्रदेश में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ कानून (law) बनेगा

jaipur news : mob lynching, honor killing, CM Ashok Gehlot, assembly

मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ बनेगा कानून

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में की घोषणा
मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष कार्यबल

प्रदेश में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग जैसे जघन्य अपराधों अंकुश लगाने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार नया कानून बनाएगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की कि प्रदेश में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के खिलाफ कानून बनेगा
जयपुर। राजस्थान में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग जैसे जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार कानून बनाएगी। साथ ही, मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष कार्यबल बनाया जाएगा।
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को बजट बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने प्रदेश में मॉब लिंचिंग और ऑनर किलिंग के बढ़ते अपराधों पर चिंता प्रकट की। उन्होंने सिरोही का उदाहरण देते हुए कहा कि झूठी शान के चलते एक प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि मॉब लिचिंग और ऑनर किलिंग में लिप्त लोगों को ऐसा सबक मिले, जिससे फिर कोई ऐसा दुस्साहस नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा अन्य प्रांतों की तरह राजस्थान में भी मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए प्रभावी कानून बनाया जाएगा। ऑनर किलिंग के खिलाफ भी सख्त कानून लाया जाएगा ताकि को प्रेम प्रसंग के चलते किसी को जान से हाथ नहीं धोना पड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मिलावट को लेकर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष कार्यबल गठित किया जाएगा।
प्रदेश में खुलेंगे ३२ नए सरकारी कॉलेज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पर बहस का जवाब देते हुए प्रदेश में 32 नए सरकारी कॉलेज खोलने का एलान किया। गहलोत ने सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में 10 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तर का एडवांस मेडिकल आईसीयू तथा न्यूरोलोजी विभाग में 2 करोड़ रुपए से 10 बेड का स्ट्रोक आईसीयू बनाने की घोषणा की। सीएम ने अपने वक्तव्य में विकास की और भी कई अहम घोषणाएं की।
महिला अपराधों पर जागरूकता
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीडऩ के मामलों को लेकर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं के उत्पीडऩ एवं बलात्कार की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राजकीय विद्यालयों की कक्षा 10 एवं 12 के पाठ्यक्रम में इसे शामिल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो