scriptएक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बोले उप महापौर कर्णावट…राज्य सरकार ने एक वर्ष में एक रुपया भी विकास के लिए नहीं दिया | jaipur news punit karnawat greater | Patrika News

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बोले उप महापौर कर्णावट…राज्य सरकार ने एक वर्ष में एक रुपया भी विकास के लिए नहीं दिया

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2021 06:14:31 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

—-

राज्य सरकार ने एक वर्ष में एक रुपया भी विकास के लिए नहीं दिया

राज्य सरकार ने एक वर्ष में एक रुपया भी विकास के लिए नहीं दिया

जयपुर। राज्य सरकार ने ग्रेटर नगर निगम के साथ पक्षपात किया है। एक वर्ष में राज्य सरकार ने विकास कार्यों के लिए एक रुपया भी नहीं दिया है। हमारे यहां की समितियों को काम करने से रोका जा रहा है और हैरिटेज निगम में समितियों का गठन अब तक नहीं हो पाया है। जो विकास कार्य हो रहे हैं, वो पैसा एनकैप में केंद्र सरकार से आया है।
यह कहना है उप—महापौर पुनीत कणार्वट का। वे शुक्रवार को मुख्यालय में बोर्ड के एक वर्ष पूरा होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
महापौर के न आने पर उन्होंने कहा कि यह पत्रकार वार्ता में मेरी ओर से बुलाई गई है। हालांकि, उप—महापौर ने आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के काम की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में निगम ने राज्य सरकार का सदैव सहयोग किया, लेकिन ग्रेटर निगम को संसाधनों के आवंटन और निगम के अधिकारों के मामले में राज्य सरकार की ओर से लगातार पक्षपात किया जाता रहा है। संसाधनों के बंटवारे में भी राज्य सरकार हैरिटेज निगम को फायादा पहुंचा रही है।
कोरोनाकाल में आउटडोर को दी जा रही रियायात पर भी कर्णावट ने राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग के एक फैसले से निगम को 40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो