scriptझूठ बोल रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री: खाचरियावास | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News

झूठ बोल रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री: खाचरियावास

locationजयपुरPublished: May 27, 2020 08:50:10 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

—-

जयपुर. उप्र सरकार के बाद अब बिहार और राजस्थान सरकार के बीच किराए को लेकर तकरार शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार के आदेश के बाद भी मजदूर और छात्रों के बिहार में घुसने नहीं दे रहे थे। बाद में कोटा में छात्रों ने आंदोलन किया और मजदूरों ने भी विरोध किया। इसके बाद राजस्थान सरकार ने बिहार सरकार से आग्रह किया कि मजदूर और छात्रों को बिहार छोडऩा चाहते हैं। उसके बाद छात्रों को अपने खर्चे पर बिहार ले जाने के बात बिहार सरकार ने कही थी। खाचरियावास ने दावा किया कि इस घटना के बाद बिहार सरकार ने रेल मंत्रालय में छात्रों को बिहार ले जाने के लिए ट्रेन का किराया जमा कराया। यह किराया भी जबलपुर मंडल में जमा कराया गया। रेल मंत्रालय राज्य सरकार के अधीन नहीं आता है, फिर भी सुशील मोदी लगातार ट्रेनों का किराया को लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर किराया वापस कराने का अनुरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने कभी बिहार सरकार से कोई पैसा नहीं मांगा। राजस्थान सरकार ने 15 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करके मजदूरों को अपने खर्च पर उप्र, बिहार व अन्य राज्यों में पहुंचाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो