scriptघरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर किया धोखा-खाचारियावास | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर किया धोखा-खाचारियावास

locationजयपुरPublished: Jun 02, 2020 09:55:27 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

—-

जयपुर. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा होने पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कोरोना संकट के समय में घरेलू गैस सिलेंडर पर 11.50 रुपए की बढ़ोतरी कर जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार और बेरोजगार सरकार के निर्णय से दुखी है। देश की जनता केंद्र सरकार से उम्मीद लगाए बैठी है, लेकिन केन्द्र रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर धोखा किया है।
जनता से कोई लेना देना नहीं
खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। लाखों-करोड़ों मजदूर सड़कों पर पैदल चलने लिए मजबूर हो गए क्योंकि लॉकडाउन से पहले सरकार ने कोई योजना ही नहीं बनाई। जब लोग केन्द्र सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे थे, उस समय पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तरीके से प्रयास ही नहीं किए। आर्थिक पैकेज से भी लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो