जयपुर

मतदान की तैयारी… दो दिन पहले बूथ होंगे सेनेटाइज, मतदाता के हाथ कराए जाएंगे सैनेटाइज

—–

जयपुरOct 20, 2020 / 07:32 pm

Ashwani Kumar

मतदान की तैयारी… दो दिन पहले बूथ होंगे सेनेटाइज, मतदाता के हाथ कराए जाएंगे सैनेटाइज

जयपुर. कोरोनाकाल में हो रहे निकाय चुनाव में सतर्कता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी मतदान केंद्र और बूथों को मतदान से दो दिन पहले सेनेटाइज किया जाएगा। इसके अलावा मतदान वाले दिन प्रत्येक मतदान केंद्र और सहायक मतदान केंद्र पर एक-एक कर्मचारी की नामजद नियुक्ति की जाएगी। बिना मास्क आने वाले मतदाता को मास्क उपलब्ध कराने से लेकर हाथ सैनेटाइज कराने के बाद बूथ में प्रवेश दिया जाएगा। मंगलवार को ग्रेटर नगर निगम के सभासद भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मतदान केंद्रों पर पानी, लाइट और इमरजेंसी लाईट की व्यवस्था, रैम्प निर्माण की व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव ने बताया कि तैयारियों को लेकर सभी जोन उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि मतदान दिवस से पहले, मतदान दिवस को और मतदान के बाद मतदान केन्द्र के आस-पास की सुचारू सफाई होनी चाहिए।
हैरिटेज नगर निगम आयुक्त लोकबंधु ने बताया कि मतदान के दौरान मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह से पालना की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1-1 मीटर की दूरी पर 3 लाइन बनाईं जाएंगी। तीनों कतारों पर दो गज की दूरी पर गोले बनाए जाएंगे।

Home / Jaipur / मतदान की तैयारी… दो दिन पहले बूथ होंगे सेनेटाइज, मतदाता के हाथ कराए जाएंगे सैनेटाइज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.