scriptकोरोना जागरूकता अभियान… निगम का ध्यान भीड़वाले इलाकों और कच्ची बस्तियों पर | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News

कोरोना जागरूकता अभियान… निगम का ध्यान भीड़वाले इलाकों और कच्ची बस्तियों पर

locationजयपुरPublished: Oct 24, 2020 07:26:12 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

कोरोना जागरूकता अभियान... निगम का ध्यान भीड़वाले इलाकों और कच्ची बस्तियों पर

कोरोना जागरूकता अभियान… निगम का ध्यान भीड़वाले इलाकों और कच्ची बस्तियों पर

जयपुर. कोरोना के संंक्रमण को रोकने के लिए दोनों नगर निगमों के अधिकारी सक्रियता के साथ मैदान में काम कर रहे हैं। शनिवार को निगम के अधिकारियों ने भीड़वाले इलाकों और कच्ची बस्तियों में जाकर मास्क बांटे और लोगों को भी जागरूक किया।
ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने रेलवे स्टेशन स्थित सूतमील कच्ची बस्ती में जाकर मास्क बांटे। लोगों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना घातक बीमारी है। जबतक इसका वैक्सीन नहीं बन जाता तब तक मास्क, सामाजिक दूरी और बार-बार हाथ धोना ही इसका उपाय है। इसके बाद उन्होंने अम्बाबाड़ी सब्जी मंडी, फौजी कच्ची बस्ती के अलावा विद्याधर नगर क्षेत्र में मास्क बांटे।
यात्रियों को बांटे मास्क
हैरिटेज नगर निगम आयुक्त लोकबंधु ने शाम को सिंधी कैंप बस अड्डे पर यात्रियों को मास्क वितरित किए। बसों में चढ़कर उन्होंने यात्रियों को मास्क दिये। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए अब मास्क भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा आदर्श नगर जोन उपायुक्त रामकिशोर मीणा ने इंदिरा रसोई में खाना खाने आए लोगों को मास्क दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो