scriptवॉल पेंटिंग से कोरोना जागरूकता का संदेश | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News

वॉल पेंटिंग से कोरोना जागरूकता का संदेश

locationजयपुरPublished: Oct 28, 2020 09:14:43 pm

Submitted by:

Ashwani Kumar

—-

1.jpeg
जयपुर. कोरोना के प्रति के लिए जागरूकता फैलाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। बुधवार को युवाओं ने वाल पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। झोटवाड़ा और खातीपुरा व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी नगर निगम के इस अभियान से जुड़े हैं। कोंट्री ग्रुप की ओर से अजमेर रोड पर पेंटिंग की गईं। वहीं, ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने भी मास्क बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
इधर, हैरिटेज नगर निगम के जवाहर नगर कच्ची बस्ती में सीफार संस्था के सहयोग सेे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। आयुक्त लोकबंधु ने बताया कि कच्ची बस्ती के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रह है। इन इलाकों में नियमित रूप से मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं।

बिना मास्क घूम रहे बुजुर्ग को पहनाया मास्क
-मोबाइल वैन बांटेगी मास्क
जयपुर। जेडीए की ओर से मास्क वितरण के लिए बुधवार को मोबाइल वैन की शुरुआत की। जेडीसी गौरव गोयल ने जेडीए के बाहर बिना मास्क के घूम रहे एक व्यक्ति को मास्क पहनाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस जन आंदोलन के तहत 5 लाख मास्क बांटने हैं। अब तक जेडीए दो लाख मास्क बांट चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो