पहल: ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’
जयपुरPublished: Nov 06, 2020 06:40:23 pm
-थड़ी-ठेला यूनियन हुआ कोरोना के खिलाफ जनआंदोलन में शामिल
पहल: ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’
जयपुर. कोरोना के खिलाफ नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे जनआंदोलन में अब थड़ी-ठेला यूनियन भी जुड़ गई है। यूनियन ने मास्क लगाए होने पर ही समान देने का निर्णय लिया है। बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामान नहीं दिया जाएगा।
शुक्रवार को वैशाली नगर के आम्रपाली सर्किल पर अभियान की शुरुआत हुई। ग्रेटर नगर निगम आयुक्त दिनेश यादव ने यूनियन के प्रयास की सराहना की। यूनियन के अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए थड़ी ठेले वालों ने अपने खर्चे पर दो हजार स्टिकर बनवाए हैं। उन्होंने बताया कि स्टिकर पर ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ और ‘रखें दो गज की दूरी’ जैसे संदेश लिखवाए गए हैं। यूनियन की ओर से इनको थड़ी-ठेलों पर चिपकाया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्व शाखा के उपायुक्त नवीन भारद्वाज, झोटवाड़ा जोन कार्यालय उपायुक्त ममता नागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इधर, हैरिटेज नगर निगम आयुक्त मानसागर की पाल पर लोगों को मास्क बांटे। इसके बाद आमेर रोड पर भी मास्क वितरित किए।