scriptरास पूर्णिमा पर मंदिरों में सजेगी विशेष झांकियां, खीर का लगेगा भोग | jaipur news Sharad Purnima Festival will be celebrated in temples | Patrika News

रास पूर्णिमा पर मंदिरों में सजेगी विशेष झांकियां, खीर का लगेगा भोग

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2020 10:07:07 pm

Submitted by:

Devendra Singh

Sharad Purnima 2020 : छोटी काशी के मंदिरों में शनिवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव ( sharad purnima mahotsav ) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर ठाकुरजी को धवल चांदनी में धवल पोशाक धारण करवाकर खीर का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जाएगी।

रास पूर्णिमा पर मंदिरों में सजेगी विशेष झांकियांg

रास पूर्णिमा पर मंदिरों में सजेगी विशेष झांकियां

जयपुर। छोटी काशी के मंदिरों में शनिवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव ( sharad purnima mahotsav ) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर ठाकुरजी को धवल चांदनी में धवल पोशाक धारण करवाकर खीर का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जाएगी। वहीं कई मंदिरों में ठाकुरजी को धवल चांदनी में विराजित कर खीर का भोग लगाया जाएगा। सुबह यह खीर प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित की जाएगी।
शहर के अराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। रास पूर्णिमा पर रात्रि 8 से 8.15 बजे तक ठाकुरजी की विशेष झांकी सजाई जाएगी। ठाकुरजी को धवल पोशाक धारण कराई जाएगी। भगवान के खीर का भोग लगाकर भक्तों में खीर वितरित की जाएगी। प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में आमजन का प्रवेश वर्जित होने से श्रद्धालुओं को झांकी के ऑनलाइन दर्शन करवाए जाएंगे।
इसी प्रकार गलता पीठ और मातहत मंदिरों में पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में शरदोत्सव मनाया जाएगा। पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में ठाकुरजी का पुष्पों से शृंगार कर खीर का भोग लगाया जाएगा। प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि शाम 7 से 8.30 बजे तक महारास की झांकी के ऑनलाइन दर्शन करवाए जाएंगे। इस दौरान 16 कलाओ युक्त धवल चांदनी में खीर को शीतल कर सुबह वितरण किया जाएगा।
गोनेर स्थित लक्ष्मीजगदीश मंदिर में शरदोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी को धवल पोशाक धारण करवाकर रात में मंदिर के गर्भगृह के बाहर धवल चांदनी में विराजित कर खीर का भोग अर्पित किया जाएगा। इसी तरह रामगंज बाजार स्थित लाड़ली जी मंदिर, चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर, चांदनी चौक स्थित ब्रजनिधिजी मंदिर, आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर, दिव्य ज्योति जाग्रति ट्रस्ट की ओर से सिरह ड्योढ़ी बाजार स्थित रामचंद्रजी के मंदिर में भी शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। शहर में कई जगहों पर औषधियुक्त खीर का वितरण भी किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो