शरद पूर्णिमा पर सजेगी महारास की झांकी , लगेगा खीर का भोग
जयपुरPublished: Oct 09, 2022 02:08:48 pm
Sharad Purnima: राजधानी जयपुर के मंदिरों में आज सर्वार्थसिद्धि व राजयोग में रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ठाकुरजी को धवल चांदनी में धवल पोशाक धारण करवाकर खीर का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जाएगी।


शरद पूर्णिमा पर सजेगी महारास की झांकी , लगेगा खीर का भोग
जयपुर. राजधानी जयपुर के मंदिरों में आज सर्वार्थसिद्धि व राजयोग में रविवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ठाकुरजी को धवल चांदनी में धवल पोशाक धारण करवाकर खीर का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी मंदिरों में विशेष झांकी सजाई जाएगी। कई मंदिरों में ठाकुरजी को चांदनी में विराजित कर खीर का भोग लगाया जाएगा। सुबह यह खीर प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी।
आज शाम शहर के आराध्य गोविन्ददेव जी मंदिर में ठाकुर जी को सफेद पोशाक धारण कराकर सफेद पुष्पों से शृंगार किया जाएगा। शाम 7.15 से 7.30 बजे शरद पूर्णिमा की विशेष झांकी सजाई जाएगी। इसमें ठाकुर श्रीजी को सफेद पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार और फूलों से शृंगार किया जाएगा साथ ही खीर और खीरसा का भोग अर्पण किया जाएगा। इस मौके पर ठाकुर श्रीजी का शरद का खाट सजाया जाएगा। साथ में ठाकुर जी को दूध, पान, इत्र दान अर्पण किए जाएंगे