scriptसोम पुष्य नक्षत्र पर वेद मंत्रों के साथ प्रथम पूज्य का किया अभिषेक | jaipur news som pushya nakshatra pratham poojya panchamrit abhishek | Patrika News

सोम पुष्य नक्षत्र पर वेद मंत्रों के साथ प्रथम पूज्य का किया अभिषेक

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2020 10:22:00 pm

Submitted by:

Devendra Singh

som pushya nakshtra : सोम पुष्य नक्षत्र में आज सुबह गुलाबी नगरी के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृताभिषेक किया गया।

som pushya nakshtra

परकोटे वाले गणेशजी का अभिषेक

जयपुर। सोम पुष्य नक्षत्र में आज सुबह गुलाबी नगरी के गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृताभिषेक किया गया।इसके बाद गणपति को शुद्ध स्नान करवाया गया और नवीन पोशाक धारण करवा कर शृंगार किया गया। गणपति सहस्त्रनाम के पाठ के साथ प्रथम पूज्य को मोदकों का भोग अर्पित किया गया। हालांकि लॉकडाउन के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। केवल पुजारी व मंदिर के महंत परिवार के सदस्यों ने ही हिस्सा लिया।
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में प्रथम पूज्य का पंचामृताभिषेक किया गया। इसके बाद मोदकों का भोग लगाया गया।
परकोटे वाले गणेश मंदिर में महंत अमित शर्मा के सान्निध्य में प्रथम पूज्य का अभिषेक किया गया। झांकी के दर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से करवाए गए। उधर नहर के गणेशजी मेें महंत जय शर्मा व सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक मंदिर में महंत मोहनलाल शर्मा, कुंदीगर भैरू का रास्ता स्थित श्वेत सिद्धि विनायक सहित शहर के सभी गणेश मंदिरों में प्रथम पूज्य का पंचामृत अभिषेक किया गया। शाम को झांकियां सजा कर सोशल मीडिया के जरिए दर्शन करवाए गए। भक्तों ने मंदिरों के बाहर से ही प्रथम पूज्य के धोक लगाकर मनोकामना पूर्ण करने के लिए अरदास लगाई।
गणोत्सव की तैयारियां शुरू
छोटी काशी में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रथम पूज्य के जन्मोत्सव को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिरों में रंग-रोगन से लेकर सजावट का काम तेजी से किया जा रहा है। कोरोना के कारण भक्तों के लिए मंदिरों के पट बंद होने से पहली बार भक्त जन्मोत्सव पर प्रथम पूज्य के दर्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि मंदिर महंत और पुजारियों के सान्निध्य में उत्सव की परंपराओं का सामाजिक दूरी की पालना करते हुए निभाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो