scriptपर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता – विश्नोई | jaipur news World Environment Day 2020 forest tree plantetion | Patrika News

पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता – विश्नोई

locationजयपुरPublished: Jun 05, 2020 11:29:49 pm

Submitted by:

Devendra Singh

World Environment Day 2020: पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक अधिकारी को इसमें पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देना चाहिए। महामारी ने हमें पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व स्पष्ट रूप से ज्ञात करा दिया है। इसलिए हम सबको जल, वायु और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। वैश्विक महामारी ने हमें इस बात का स्पष्ट संकेत दिया है कि पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संरक्षण तथा क्लाइमेट चेंज जैसे विषय हमारी प्राथमिकता में रहना अनिवार्य है।

पर्यावरण दिवस

पर्यावरण दिवस

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण आज समय की आवश्यकता है और प्रत्येक अधिकारी को इसमें पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देना चाहिए। यह बात वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही।
इस अवसर पर विश्नोई ने याद दिलाया कि महामारी ने हमें पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व स्पष्ट रूप से ज्ञात करा दिया है। इसलिये हम सबको जल, वायु और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए प्रकृति का सम्मान करना चाहिए।
पर्यावरण एवं वन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है, और वैश्विक महामारी ने हमें इस बात का स्पष्ट संकेत दिया है कि पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संरक्षण तथा क्लाइमेट चेंज जैसे विषय हमारी प्राथमिकता में रहना अनिवार्य है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों ने स्पष्ट रूप से हम सबको एक सन्देश दिया है कि लॉकडाउन के दौरान मानव की जीवनशैली में परिवर्तन से जल, वायु और पर्यावरण में सुधार आना महत्वपूर्ण संकेत है। इससे यह भी स्पष्ट हुआ है कि हमें अब पर्यावरण संरक्षण को एक अहम स्थान देते हुये निरंतर प्राथमिकता में रखना होगा। इसको हमें नहीं भूलना चाहिये।
वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. जी वी रेड्डी ने इस अवसर पर जैव विविधता के महत्त्व पर प्रकाश डाला तथा संरक्षण के प्रति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों तथा भावी योजनाओं की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो