scriptयूपी से टैक्सी में ला रहे थे गांजा, तस्कर, सप्लायर गिरफ्तार | Jaipur Operation Clean Sweep | Patrika News

यूपी से टैक्सी में ला रहे थे गांजा, तस्कर, सप्लायर गिरफ्तार

locationजयपुरPublished: Mar 06, 2020 07:39:05 pm

Submitted by:

Devendra Sharma

– सीएसटी की चार जगह कार्रवाई पांच गिरफ्तार, 21 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद- ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 272 प्रकरण दर्ज, 378 गिरफ्तारी

ganaja_new12.jpg

जयपुर. अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जयपुर पुलिस ने बीते चौबीस घंटों में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 21 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस आयुक्तालय की सीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टैक्सी कार में दो लोग मथुरा से गांजा लेकर आ रहे है। इस पर पुलिस ने बस्सी टोल नाके के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध गाड़ी को रुकवा कर जांच की तो उसमें दो युवकों के पास करीब 14 किलो गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी आंधी जयपुर ग्रामीण हाल हीरापुरा पावर हाउस अरिहंत वाटिका निवासी सूरज सिंह और शिवाजी नगर दूदू निवासी जितेन्द्र सैनी को गिरफ्तार कर गांजा व कार को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि उक्त गांजा मोजमाबाद निवासी विनोद सैनी उर्फ फुलिया को देना था। इस पर एक टीम ने वहां जाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। विनोद को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गई थी, उसके 5-6 संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर वह खेतों में भी भाग गया। आखिरकार उसे पकड़ लिया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक गुप्ता ने बताया कि एडीसीपी विमल सिंह नेहरा, सीआई लखन खटाना, सुरेन्द्र यादव व संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। मानसरोवर इलाके में भी टीम ने मूलत: दातारामगढ़ हाल विधानसभा नगर निवासी कमलेश सांसी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं बगरू इलाके में मणिपाल यूनिवर्सिटी के आस-पास छात्रों को गांजा की सिगरेट बनाकर व पूडियां में गांजा बेचने वाले दहमीकलां निवासी लक्ष्मण जाट को गिरफ्तार कर 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।

एक ट्रिप का मिलता था पांच हजार


गिरफ्तार आरोपी सूरज खुद की टैक्सी गाड़ी चलाता है। वह पहले भी विनोद के साथ भरतपुर से गांजा ला चुका है। उसे प्रति चक्कर के 5 हजार रुपए और अतिरिक्त खर्चा मिला था। जबकि जितेन्द्र सैनी विनोद का रिश्तेदार है और उसे विश्वासपात्र मानता था और गांजा खरीद की राशि उसे ही देता था। उसे इसके लिए प्रति चक्कर 2000 रुपए मिलते थे। विनोद सैनी 5 हजार रुपए प्रतिकिलो में गांजा मंगाकर के 8 हजार रुपए में बेचता था।

सुबह का वक्त ही चुनते


विनोद सैनी उत्तरप्रदेश के तस्करों के संपर्क में रहा है। पहले वह खुद मोटर साइकिल से गांजा लेकर आता था। बाद में गिरोह बनाकर के टैक्सी कार का इस्तमाल करने लगा। पूछताछ में सामने आया कि यह सुबह 5 से 9 बजे के बीच ही तस्करी करते थे। उनका कहना है कि इस दौरान पुलिस की मौजूदगी कम रहती है और सड़क भी खाली मिलती है।
स्मैक तस्कर पकड़ा

कोटा में स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे तस्कर भीमगंज मंडी निवासी जावेद खान को मुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह जयपुर में भी मादक पदार्थ सप्लाई करता था। जावेद के विरुद्ध लूट, चोरी व एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो