scriptJaipur : 50 देशों में हनुमान चालीसा पढ़कर बनाएंगे रिकॉर्ड | JAIPUR PARSHURAM JAYAMTI 2021 ONLINE | Patrika News

Jaipur : 50 देशों में हनुमान चालीसा पढ़कर बनाएंगे रिकॉर्ड

locationजयपुरPublished: May 08, 2021 04:47:05 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

इस बार परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) का आयोजन ऑनलाइन (Event online) होगा। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से कोरोना के चलते ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव के तहत 11 मई को हनुमान चालीसा पाठ का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस दिन 2 लाख से अधिक पाठ होंगे। इसके लिए 50 देशों के 2 लाख लोगों को जोड़ा जा रहा है। 14 मई को घर—घर पूजा होगी। परशुराम जयंती महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।

Jaipur : 50 देशों में हनुमान चालीसा पढ़कर बनाएंगे रिकॉर्ड

Jaipur : 50 देशों में हनुमान चालीसा पढ़कर बनाएंगे रिकॉर्ड

50 देशों में हनुमान चालीसा पढ़कर बनाएंगे रिकॉर्ड
— पहली बार परशुराम जयंती के कार्यक्रम होंगे ऑनलाइन
— कोरोना के चलते ऑनलाइन होगा आयोजन
— 11 मई को बनेगा हनुमान चालीसा पढ़ने का बनाएंगे रिकॉर्ड

जयपुर। इस बार परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) का आयोजन ऑनलाइन (Event online) होगा। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से कोरोना के चलते ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव के तहत 11 मई को हनुमान चालीसा पाठ का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस दिन 2 लाख से अधिक पाठ होंगे। इसके लिए 50 देशों के 2 लाख लोगों को जोड़ा जा रहा है। 14 मई को घर—घर पूजा होगी। इससे पहले सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने परशुराम जयंती महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हर वर्ष एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम होते है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते सभी कार्यक्रमों को ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। साथ ही लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अपने घर पर रहकर पूजा, अर्चना, पाठ करें। परशुराम जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों ने इसे ऑनलाइन जारी किया।
मिश्रा ने बताया कि 11 मई को हनुमान चालीसा पढ़ने का और राम नाम जप का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा, जिसमें 2 लाख से अधिक लोग सम्मिलित होगें। कोरोना महामारी से जूझ रहे दुनियाभर के लोगों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करने और मानसिक मजबूती के लिए 11 मई को भगवान परशुराम जयंती समारोह के तहत 50 से अधिक देशों के करीब 2 लाख श्रद्धालु हनुमान चालीसा का ऑनलाइन पाठ करेंगे। इसके लिये अलग अलग ग्रुप बनाकर दुनिया के 50 देशों के 2 लाख लोगों को इसमें जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में शाम 7 बजे जुड़ेंगे। भगवान श्रीराम का विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का 101 बार जाप करेंगे, साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करेगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो