scriptमहंगे हो रहे पेट्रोल—डीजल ने उड़ाई लोगों की नींद | Jaipur Petrol | Patrika News

महंगे हो रहे पेट्रोल—डीजल ने उड़ाई लोगों की नींद

locationजयपुरPublished: Aug 28, 2018 01:22:39 pm

Submitted by:

Mohan Murari

देशभर में डीजल अब तक के सबसे महंगे स्तर पर

jaipur petrol

महंगे हो रहे पेट्रोल—डीजल ने उड़ाई लोगों की नींद

जयपुर में आज पेट्रोल के भाव 80 रुपए 92 पैसे तो डीजल के भाव 74 रुपए 18 पैसे पर पहुंचे
घरों का बिगड़ने लगा बजट
डीजल महंगा होने से परिवहन होगा महंगा, महंगाई बढ़ेगी

जयपुर।

पेट्रोल और डीजल के दामों का बढऩा जारी है। आज मंगलवार को भी जयपुर में पेट्रोल के दाम 15 पैसे और डीजल के दाम 16 पैसे बढ़ाए गए। आज जयपुर में पेट्रोल के भाव 80 रुपए 92 पैसे तो डीजल के दाम 74 रुपए 18 पैसे पर पहुंच गए। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल के दामों से आम लोगों की कमर टूट गई है। लोगों के घरों का बजट बिगडऩे लगा है। लोगों का अब तो यह तक कहा जाने लगा कि आखिर पेट्रोल, डीजल के भाव कहां जाकर रुकेंगे। यह तो तब है जब क्रूड आयल इस महंगे हो रहे पेट्रोल—डीजल के हिसाब से थोड़ा सस्ता है।
अगर पेट्रोल- डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो महंगाई बढ़ना तय है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी से परिवहन महंगा होना निश्चित है और अगर परिवहन महंगा होगा तो आवश्यक वस्तुओं के दामों में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इससे आम आदमी के घर का बजट भी पूरी तरह से बिगड़ जाएगा।
दामों पर लगाए अंकुश
पेट्रोल के भाव इसी प्रकार से बढ़ते रहे सबसे अधिक परेशानी मध्यम वर्ग को होगी। मध्यम वर्ग महंगाई में ***** जाएगा। लोगों का कहना है कि सरकार को पेट्रोल व डीजल के दाम पर अंकुश लगाना चाहिए और आमजन को राहत देनी चाहिए। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे आमजन की पेट्रोल—डीजल के भावों ने चिंता बढ़ा दी है।

महंगाई बढ़ना तय

अगर पेट्रोल—डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो देश में महंगाई बढ़ना तय है। इस बढ़ी हुई महंगाई का सीधा असर आमजन पर पड़ेगा और उसकी जीना मुहाल हो जाएगा। खाने—पीने की वस्तुएं महंगी होंगी, सब्जियां भी महंगी हो जाएंगी। साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुएं भी महंगी होना निश्चित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो