scriptजयपुर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां घर बैठे जानिए 05 जुलार्इ का Price | Jaipur Petrol Price, Jaipur Diesel Price to Change Daily from 16th June | Patrika News

जयपुर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां घर बैठे जानिए 05 जुलार्इ का Price

locationजयपुरPublished: Jul 05, 2017 09:48:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

जीएसटी के दायरे से अलग रखी जा रही पेट्रोल-डीजल की दर रोजाना तय करने की व्यवस्था लागू हो गई। एेसे में हम आपको रोजाना पेट्रोल-डीजल के भावों से अपडेट कर रहे हैं।

जीएसटी के दायरे से अलग रखी जा रही पेट्रोल-डीजल की दर रोजाना तय करने की व्यवस्था लागू हो गई। जनता के साथ पेट्रोल पंप संचालकों को भी ये व्यवस्था रास नहीं आ रही है। जहां लोग रोजाना भाव जानने के लिए परेशान होते नजर आ रहे हैं, वहीं पेट्रोल पंप संचालकों की अपनी मुश्किले हैं। एेसे में हम आपको रोजाना पेट्रोल-डीजल के भावों से अपडेट कर रहे हैं। 
आप तेल कंपनियों की वेबसाइट से भी तेल के दाम पता कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त ग्राहक एसएमएस आैर एप के माध्यम से भी तेल के दामों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडियन आॅयल के ग्राहक को RSP डीलर कोड लिखकर उसे 9224992249 पर भेजना होगा जबकि भारत पेट्रोलियम के ग्राहक को इसी तरह से 9223112222 पर मैसेज करना होगा। जबकि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक को 9222201122 पर मैसेज करना होगा। डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर लिखा मिलेगा। 
तेल कंपनियों ने ग्राहकों को सुविधापूर्वक पेट्रोल-डीजल के भाव बताने के लिए कर्इ व्यवस्थाएं की है। ये सारी प्रक्रियाएं उसी का हिस्सा है। बावजूद इसके हर पेट्रोल पंप डीलर का कोड हासिल करना जैसी प्रक्रियांएं एक आम आदमी के लिए काफी पेचीदा हैं। एेसे में हम आपको रोजाना के भावों की जानकारी देंगे। इसके जरिए आप पेट्रोल-डीजल के नवीनतम भावों के बारे में जान सकेंगे।
05 जून 2017 को जयपुर में ये है पेट्रोल की कीमत

इंडियन आॅयल : 65.77 रुपए प्रति लीटर

हिंदुस्तान पेट्रोलियमः 65.81 रुपए प्रति लीटर

05 जून 2017 को जयपुर में ये है डीजल की कीमत

इंडियन आॅयल: 57.31 प्रति लीटर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम: 57.35 प्रति लीटर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो