script

दिल्ली उपद्रव के बाद जयपुर में अलर्ट, सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली तो पकड़ेगी पुलिस

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2020 01:22:25 pm

दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद जयपुर पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस अधिकारी लगातार शहर में संवेदनशील इलाकों में नजर रखे हुए हैं। वहीं देर रात तक पुलिस आयुक्त अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।

jaipur police

अब नहीं बचेंगे साइबर अपराधी, जयपुर पुलिस अपना रही है ऐसी तकनीक

जयपुर। दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद जयपुर पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस अधिकारी लगातार शहर में संवेदनशील इलाकों में नजर रखे हुए हैं। वहीं देर रात तक पुलिस आयुक्त अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।

 

सोशल मीडिया व वेबसाइट पर नजर रखने के लिए अलग से टीम बनाई गई है। आयुक्तालय में स्थित अभय कमांड सेंटर में टीम फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वाट्सऐप पर पोस्ट खंगाल रहे हैं। कुछ विवादित पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

 

लगातार चल रहा बैठकों का दौर
पुलिस आयुक्तालय में आयुक्त आनंद श्रीवास्तव लगातार दो दिन से शहर में लगे पुलिस अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। मंगलवार रात को 11 बजे बाद शहर के चारों डीसीपी के साथ बैठक की गई। इसी तरह बुधवार रात को आयुक्त देर रात तक आयुक्तालय में डटे रहे। गुरुवार दोपहर को भी पुलिस उपायुक्त उत्तर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा से मिले और स्थिति की जानकारी दी।

 

विवादित पोस्ट की तो बचेंगे नहीं
अभय कमांड से सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार को शास्त्री नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज जोशी गुर्जर बस्ती का रहने वाला है। इससे पहले वैशाली नगर थाना पुलिस ने भी बुधवार को फेसबुक पर र्धािमक भड़काउ पोस्ट अपलोड करने वाले आरोपी हरमनु धालीवाल उर्फ मन्नु को बुधवार को गिरफ्तार किया था।

 

अलर्ट रहना जरूरी है। मौहल्ला समितियों से अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। दो दिन से लगातार नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
-आनंद श्रीवास्तव, पुलिस आयुक्त जयपुर

ट्रेंडिंग वीडियो