scriptसास—ससुर को पीट रहे दामाद को जब एक राहगीर ने रोका तो, बवाल हो गया | jaipur police crime news | Patrika News

सास—ससुर को पीट रहे दामाद को जब एक राहगीर ने रोका तो, बवाल हो गया

locationजयपुरPublished: Sep 17, 2020 12:07:22 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

बाद में अन्य लोगों ने अर्जुन सिंह को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन सिंह ट्रोमा हॉस्पिटल मे भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस रणजीत की तलाश कर रही है।

जयपुर
सास और ससुर को पीट रहे दामाद को एक राहगीर ने क्या टोक दिया, दामाद ने राहगीर के सिर पर पत्थर से तीन वार किए। जिस राहगीर ने टोका था अब वह एसएमएस अस्पताल के ट्रोम वार्ड में भर्ती है और हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बगरु थाना क्षेत्र की है।
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि रीका क्षेत्र में काम करने वाले अर्जुन सिंह की पत्नी ने मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि अर्जुन सिंह अपने काम से घर लौट रहे थे तो इसी दौरान पास की कॉलोनी में रहने वाला रणजीत नाम का एक युवक अपने बुजुर्ग सास—ससुर को पीट रहा था। अर्जुन सिंह ने रणजीत को ऐसा करने से टोका और बुजुर्ग दम्पत्ति को बचाने की कोशिश की तो इस पर रणजीत बिफर गया। उसने सास—ससुर को पीटना छोड़ा और अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया।
अर्जुन को सड़क पर गिरा दिया और उसके सिर पर पत्थर से तीन चार वार किए। सिर से खून रिसने लगा तो रणजीत वहां से भाग गया। बाद में अन्य लोगों ने अर्जुन सिंह को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन सिंह ट्रोमा हॉस्पिटल मे भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस रणजीत की तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो