पुलिस ने बताया कि पूरा घटनाक्रम 29 अप्रेल का बताया जा रहा है। पीडि़ता नाईट ड्यूटी पर थी और अगली सुबह अस्पताल के मेल नर्स को आना था। वह समय से कुछ पहले आ गया। उसके बाद जब महिला नर्स ने ड्यूटी चार्ज दिया और जाने लगी तो मेल नर्स ने फीमेल नर्स को दबोच लिया और रुम बंद कर दिया। उसके बाद उसने अश्लीलता की हदें पार कर दी। कपड़े फाड़ने की कोशिश की और रेप करने की कोशिश की। लेकिन जब पीडि़ता ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। बाद में इसकी शिकायत पीडि़ता ने अस्पताल प्रबंधन से की। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।
उल्टे आरोपी पीडिता को धमकाता रहा और कहने लगा कि तुमनें मेरा क्या बिगाड़ लिया। इस बारे में फिर से पीडि़ता ने अस्पताल प्रबंधन से बात की तो अस्पताल प्रबंधन ने जल्द ही कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड लिया। आखिर पीडि़ता पुलिस की शरण में पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 354 और 354 ए आईपीसी सेक्शन में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मेल नर्स से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
इससे पहले तीन अन्य अस्पताल में हो चुकी हैें महिलाएं शिकार
पिछले दो महीने के दौरान जयपुर शहर के तीन निजी अस्पतालों में इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। जब महिलाएं शिकार हुई हैं। सबसे पहले वैशाली नगर स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में एक बेहद बीमार महिला से अस्पताल के स्टाफ ने रेप करने की कोशिश की। वह इतनी बीमार थी कि हिल भी नहीं सकती थी। उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी और बाद में केस दर्ज कराया। इस घटना के कुछ दिन के बाद शास्त्री नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में हैड स्टाफ ने एक महिला स्टाफ को रेप करने की कोशिश की। वहीं एक अन्य निजी अस्पताल से इसी तरह का घटनाक्रम और सामने आ चुका है।