scriptत्योंहार के लिए खरीदारी करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है…. | jaipur police crime news | Patrika News

त्योंहार के लिए खरीदारी करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है….

locationजयपुरPublished: Oct 19, 2021 11:24:05 am

Submitted by:

JAYANT SHARMA

लेकिन हजारों रुपयों की कच्ची चांदी लेकर संतोष वापस नहीं लौटा।

Rajasthan govt changes its mind on cracker ban

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर
राजधानी जयपुर में सूना मकान छोड़ना यानि चोरों को दावत देना। फिर चाहे आप दिन में ही कुछ घंटों के लिए घर लाॅक कर बाहर चले जाएंए चोरों को इसकी भनक लग ही जाती है। जयपुर में फिर से चोरी के कई मामले सामने आए हैं। इन केसेज में लाखों रुपयों का सोनाण्चांदी चोरी हो गया। साथ ही लाखों रुपया कैश भी चोर ले गए। खोहनागोरियान थाना पुलिस ने बताया अभियंता निवासी नरसी लाल अपने परिवार के साथ सिर्फ एक ही रात के लिए घर से बाहर गए थे।
अगले दिन घर आकर देखा तो घर से सोने का हारए सोने के चूड़े और दो जोड़ी सोने की झुमकियां चोरी हो गई थी। साथ ही चांदी के जेवर भी चोरी चले गए थे। मुहाना थाना क्षेत्र में पाश्र्वनाथ काॅलोनी में रहने वाले जगदीश प्रसाद के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने कच्चा माला चोरी कर लिया। वहीं विद्याधर नगर में रहने वाली दुर्गा देवी के घर से चोरों ने तीन कंगनए दो चेन सेटए झुमकें और अंगूठियां चुरा ली। दुर्गा सवेरे करीब नौ बजे घर लाॅक कर गई थी और दिन में करीब दो बजे वापस घर पहुंची थीें।
इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। इसी प्रकार गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाली विनिता जैन ने भी संतोष नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चांदी का कारोबार करने वाली विनिता ने संतोष नाम के कारीगर को कच्ची चांदी दी थी। इस चांदी से जेवर बनाए जाने थे। लेकिन हजारों रुपयों की कच्ची चांदी लेकर संतोष वापस नहीं लौटा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो