थाने के एसआई ताराचंद ने यह रेड की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि टी कनेक्ट कैफे के बारे में सूचना मिली थी कि वह रेस्टोरेंट की आड में अवैध गतिविधियां चलाता है। वहां रेड की तो दर्जनों की संख्या में युवा धुआं उड़ाते मिले। वहां से करीब चालीस डब्बे अलग अलग फ्लेवर के तंबाकू मिले हैं। साथ ही चैदह हुक्का मिले हैं। उसके अलावा बड़ी मात्रा में चिलम और पाइप बरामद किए गए हैं।
बहुत से युवा जो धुएं के छल्ले उड़ा रहे थे उनकी उम्र भी 20 साल से कम थी। कई युवतियां भी हुक्का खींच रहीं थी। वहां मौजूद युवाओं को चेतावनी देकर वहां से भगाया गया और बाद मे कैफे की आड मे हुक्का बार चलाने वाले संचालक और उसके सहयोगी को पकडा गया है। दोनो के खिलाफ सख्त धाराओं मे केस दर्ज किए गए हैं।