scriptससुराल में गमी होने पर गया था परिवार समेत दामाद.. एक फोन आया और मच गई भगदड़ | jaipur police crime news | Patrika News

ससुराल में गमी होने पर गया था परिवार समेत दामाद.. एक फोन आया और मच गई भगदड़

locationजयपुरPublished: Jan 12, 2022 01:26:01 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

मानसरोवर थाने में अब केस दर्ज कराया गया है।

Gold Rate Today :  सोना चांदी की कीमतों में बंंपर गिरावट,सराफा बाजार में दिखी चहल पहल

Gold Rate Today : सोना चांदी की कीमतों में बंंपर गिरावट,सराफा बाजार में दिखी चहल पहल

जयपुर
शहर में मकान सूना छोड़ना यानि चोरों को न्यौता देना। फिर से चोरों ने तीन सूने मकान-दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपयों का माल समेट कर ले गए। चोरी गए माल के बारे में अब पुलिस पड़ताल कर रही है। चोरों को भी पकडने का प्रयास किया जा रहा है। करणी विहार थाना इलाके मंे रहने वाले अश्विनी शर्मा के यहां से चोरों ने करीब आठ लााख रुपए का माल साफ कर दिया।
शर्मा एमपी में अपने ससुराल में किसी रिश्तेदार की मौत पर अपने परिवार समेत एमपी गए थे। वापस लौटे तो पाया कि घर के ताले टूटे पडे हैं। घर से सोने का नेकलेस, कान के झुमके, मंगलसूत्र, झुमकियां, अंगूठियां, सोने की चेन, सोने के लाॅकेट समेत अन्य जेवर चोरी चले गए। शर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब आठ लाख रुपए से भी ज्यादा है।
साथ ही घर से कुछ कैश भी चोरी हो गया। मानसरोवर क्षेत्र में भी चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि बैंक काॅलोनी मे रहने वाली रमन देवी भदौरिया अपने मकान को लाॅक करके विदेश अपने बेटे से मिलने के लिए एमस्टरडैम गई हुई है। रमन देवी की मां ने उन्हें फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा पडा है और चोरी हो गई। लाखों रुपए के जेवर और कैश चोर ले गए। मानसरोवर थाने में अब केस दर्ज कराया गया है। मानसरोवर थाने में अब केस दर्ज कराया गया है। वहीं करधनी थाना क्षेत्र में भी चोरों ने राजकुमार के घर में हाथ साफ कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो