scriptजयपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की पांच साल जेल की सजा | Jaipur Rajasthan court sentenced 5 year imprisonment person tried rape | Patrika News

जयपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की पांच साल जेल की सजा

locationजयपुरPublished: Dec 03, 2019 02:21:49 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Jaipur News: पोक्सो मामलों की कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल कैद सजा दी

Jaipur

जयपुर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की पांच साल जेल की सजा

जयपुर। जयपुर महानगर की पोक्सो मामलों की कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल कैद और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा दी है। श्यामनगर थाने में 2 जून 2017 को आनंद बर्मन के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।
श्यामनगर थाना इलाके में किराए पर रहने वाली पीडिता के माता-पिता मजदूरी पर गए थे। दोपहर में पीडिता की मां घर वापस आई तो वह वहां पर नहीं मिली। पीडि़ता के भाई ने मां को बताया कि वह आनंद बर्मन के कमरे में है। पीडि़ता की मां आरोपी के कमरे में गई तो वहां आनंद बर्मन मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। मां के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी को पकड़ लिया और उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने गवाह और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो