scriptधूल के गुबार, बारिश पुरवाई हवा से सहमी गर्मी | Jaipur. Rajasthan State Weather | Patrika News

धूल के गुबार, बारिश पुरवाई हवा से सहमी गर्मी

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2018 11:08:53 am

Submitted by:

Mohan Murari

दिन और रात के तापमान में हुई आंशिक गिरावट

jaipur weather
राजधानी में आज सुबह छाए बादल
बीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा से सुहावना हुआ मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले दो तीन दिन गर्मी के नर्म रहेंगे तेवर

जयपुर। प्रदेश में अप्रेल के पहले पखवाड़े में गर्मी के तीखे तेवरों से प्रदेशवासियों को राहत मिलन रही है। बीते चौबीस घंटे में मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में मेघगर्जन के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से रात के तापमान में गिरावट आई है। ओलावृष्टि से अलवर और बीकानेर में फसलों को भारी नुकसान होने के समाचार मिले हैं।
मौसम के बदले मिजाज से दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहा है वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर हिस्सों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से हवा की दिशा में आए बदलाव से पुरवाई हवा ने गर्मी का मिजाज नर्म कर दिया है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले दो तीन दिन धूलभरी हवाएं चलने व पूर्वोत्तर हिस्सों में छितराई बौछारें गिरने की संभावना है। गुरूवार को बीकानेर में अंधड़ के बाद बारिश हुई वहीं चने के आकार के ओले भी गिरे। बीकानेर में 15.4 मिमी पानी बरसा वहीं चूरू 0.2, श्रीगंगानगर 0.4 मिमी बारिश मापी गई। सीकर और अलवर में छितराई बौछारें गिरने से मौसम पलटा और बीती रात गर्मी के तेवर नर्म रहे।
राजधानी में आज सुबह 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बही पुरवाई हवा ने धूप की तपिश को कम कर दिया। वहीं बीती रात हवा में नमी बढ़ने से रात के तापमान में पारा दो डिग्री लुढ़क कर 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आज सुबह आसमान में छितराए बादलों की आवाजाही भी रही जिसके चलते मौसम में गर्माहट कम महसूस हुई है। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने व दिन में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो