scriptजयपुर के मौसम में बदलाव, सुबह शाम गुलाबी सर्दी का असहास | Jaipur Rajasthan Weather change tempreture down Winter season 9 octobe | Patrika News

जयपुर के मौसम में बदलाव, सुबह शाम गुलाबी सर्दी का असहास

locationजयपुरPublished: Oct 09, 2019 03:18:43 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Jaipur Rajasthan Weather : लगातार गिर रहा रात का तापमान, सुबह-सुबह सर्दी का अहसास
 

जयपुर के मौसम में बदलाव, सुबह शाम गुलाबी सर्दी का असहास

जयपुर के मौसम में बदलाव, सुबह शाम गुलाबी सर्दी का असहास

जयपुर. अ€टूबर माह में रात के तापमान में हो रही गिरावट ने सर्दी का अहसास करा
दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है।
रात में तापमान गिरने का असर जयपुर में भी देखा गया और अलसुबह वाहन चालक गर्म कपड़ों में नजर आए। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी ज्यादा रहने पर सुबह वाहनों की छतों पर ओस की परत भी बिछी नजर आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब रात में ठंडक बढऩे लगी है और आगामी दिनों में भी रात के तापमान में गिरावट होने की
संभावना है।
दिन के मौसम में महसूस होगी गर्माहट!

हालांकि, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने पर दिन में मौसम में गर्माहट महसूस हो सकती है। शुष्क हो चले मौसम के साथ ही मौसम विभाग अगले दो-तीन दिन में प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी मानसून विदा होने की औपचारिक घोषणा कर सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पश्चिमी इलाकों मे एंटी साइ€लोनिक सिस्टम बनने पर प्रदेश में बादलों की आवाजाही भी कम होने लगी है। दिन में विंड पैटर्न में बदलाव होने व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने पर अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी से दिन में मौसम में गर्माहट बढ़ सकती है।
इस सह्रश्वताह बंद हो सकती है बीसलपुर से पानी निकासी!

लगातार 50 से अधिक दिन से बीसलपुर डेम से हो रही पानी की निकासी अगले एक-दो दिन में बंद होने वाली है। प्रदेश में बारिश का दौर अब थम गया है। जल संसाधन विभाग अगले 48 घंटे में बारिश नहीं होने और त्रिवेणी में पानी का बहाव कम होने पर बीसलपुर डेम का खुला एक गेट बंद करने पर विचार कर रहा है। आज सुबह डेम का एक गेट 0.25 मीटर ऊंचाई तक खुला रहा, जिससे डेम से 1502 €यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। वहीं त्रिवेणी में सुबह 1.70 मीटर ऊंचाई पर पानी का बहाव दर्ज किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो