scriptताड़केश्वर के जलाभिषेक, झाड़खंड के किए दर्शन | JAIPUR SHRAVAN MONTH FIRST MONDAY | Patrika News

ताड़केश्वर के जलाभिषेक, झाड़खंड के किए दर्शन

locationजयपुरPublished: Jul 26, 2021 07:33:06 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

श्रावण मास के पहले सोमवार (Shravan month first Monday) को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हालांकि इस बार राजधानी के बड़े शिव मंदिरों के साथ गलता तीर्थ में मेले सा माहौल नहीं रहा। शिवालयों में भक्तों ने दिनभर शिवजी के जलाभिषेक किया, सुबह कतारें भी लगी। वहीं शाम को विशेष झांकियां सजाई गई। झाड़खंड महादेव मंदिर (Jharkhand Mahadev Temple) में भक्तों ने महादेवजी के सिर्फ दर्शन किए, यहां जलाभिषेक नहीं कर पाए।

ताड़केश्वर के जलाभिषेक, झाड़खंड के किए दर्शन

ताड़केश्वर के जलाभिषेक, झाड़खंड के किए दर्शन

ताड़केश्वर के जलाभिषेक, झाड़खंड के किए दर्शन

— सावन का पहला सोमवार, मेले सा माहौल नहीं रहा
— शिव मंदिरों में सजी विशेष झांकियां

जयपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार (Shravan month first Monday) को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। हालांकि इस बार राजधानी के बड़े शिव मंदिरों के साथ गलता तीर्थ में मेले सा माहौल नहीं रहा। शिवालयों में भक्तों ने दिनभर शिवजी के जलाभिषेक किया, सुबह कतारें भी लगी। वहीं शाम को विशेष झांकियां सजाई गई। झाड़खंड महादेव मंदिर (Jharkhand Mahadev Temple) में भक्तों ने महादेवजी के सिर्फ दर्शन किए, यहां जलाभिषेक नहीं कर पाए। इस बार मेला भी नहीं भरा। गलता तीर्थ में इस बार कांवड जल लेने के लिए लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रही।
क्वींस रोड स्थित झाड़खंड महादेव मंदिर में सुबह दर्शन खुले, इसके साथ ही भक्तों ने महादेवजी के दर्शन किए। भक्त आते गए और दर्शन कर आगे बढ़ते रहे। इस बार जलाभिषेक नहीं करने से अधिक लम्बी लाइन भी नहीं लगी। मंदिर परिसर में ही भक्तों की कतार लगी। इस बार एक ही लाइन से भक्तों को प्रवेश दिया गया, वहीं दूसरी लाइन से निकास किया गया। सुबह—शाम अलग—अलग विशेष झांकी सजाई गई।
चौड़ा रास्ता ताड़केश्वर महादेव मंदिर में ताड़क बाबा के जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी। हालांकि धीेरे—धीरे लाइन कम होती गई। यहां भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया। दुग्ध मिश्रित जल से अभिषेक कर आक, धतूरा, बिल्व पत्र आदि अर्पित किए। यहां पुलिस तैनात नजर आई।
झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया, शाम को विशेष झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शनों के लिए भी भक्त उमड़े। गोविंद देवजी ठिकाने के आमेर रोड कनक घाटी स्थित काले महादेव मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मानस गोस्वामी ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकी के दर्शन किए। विकास नगर-बी मुरलीपुरा के मंशापूर्ण शिव हनुमान मंदिर में कॉलोनी की महिलाओं ने भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन किया। वहीं शहर की कॉलोनियों में स्थित शिवालयों में भी सुबह से दोपहर बाद तक भक्तों ने शिवजी के जलाभिषेक किया। शिवालय सुबह से शाम तक जयकारों से गूंजते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो