scriptशहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास | JAIPUR SHRI KRISHNA JANMASHTAMI GOVINDDEVJI | Patrika News
जयपुर

शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

कान्हा (kanha) के स्वागत में छोटीकाशी (chhoti kashi) ने पलक पांवड़े बिछा दिए है। शहर आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (govinddevji Temple), पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर (gopinath ji Temple), जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र मंदिर, अक्षरधाम मंदिर(Akshardham Temple), इस्कॉन मंदिर, बनीपार्क के राधा दामोदरजी सहित अनेक कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का उल्लास छाया हुआ है।

जयपुरAug 24, 2019 / 06:10 pm

Girraj Sharma

शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास,शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास,शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

गोविंददेवजी मंदिर में तडक़े से उमड़ी भीड़

जयपुर। कान्हा (kanha) के स्वागत में छोटीकाशी (chhoti kashi) ने पलक पांवड़े बिछा दिए है। शहर आराध्य गोविंददेवजी मंदिर (govinddevji Temple), पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी मंदिर (gopinath ji Temple), जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र मंदिर, अक्षरधाम मंदिर(Akshardham Temple), इस्कॉन मंदिर, बनीपार्क के राधा दामोदरजी सहित अनेक कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का उल्लास छाया हुआ है। रात को कृष्ण भगवान का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। गोविंददेवजी मंदिर में 31 तोपों की सलामी के बीच जन्माभिषेक होगा।
आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में तडक़े ठाकुरजी का मंगला झांकी के बाद पंचामृत अभिषेक हुआ। इसके बाद नवीन पीली पोशाक धारण कराई गई। इसके साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, गोविंददेवजी के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लग गई। शहर गोविंददेवजी के दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। गोविंद मिश्र रात्रि 10 से 11 बजे तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत कथा का पाठ करेंगे। मध्य रात्रि 12 बजे 31 तोपों की सलामी होगी तथा विशेष आतिशबाजी की जाएगी। रात्रि 12 बजे अभिषेक के लिए दर्शन खुलेंगे। 6 पंडित वेद पाठ करेंगे। अभिषेक के लिए 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 बूरा, 11 किलो शहद का उपयोग किया जाएगा। ठाकुरजी को पंजीरी, खीरसा व रबड़ी का भोग लगाया जाएगा।
अक्षयपात्र परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान के विग्रहो का 51 दिव्य द्रव्यो द्वारा अभिषेक तथा 121 व्यंजनो और 501 किलोग्राम माखन मिश्री का भोग लगाया गया।
मानसरोवर धौलाई स्थित गिरिधारी दाऊजी इस्कॉन मंदिर में नाटिका, प्रतियोगिताओं के अलावा शाम से रात 12 बजे 108 स्वर्ण, रजत कलशों से विभिन्न औषधियों से अभिषेक होंगे। वहीं रविवार को नंदोत्सव के साथ मंदिर संस्थापक आचार्य प्रभु पाद का अविरभाव महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम होंंगे। विदेशीभक्त भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
बिड़ला मंदिर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में हिंदुस्तान चैरिटी ट्रस्ट की ओर से रात 9 से 12 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम होगा। वहीं भगवान का विशेष होगा। बनीपार्क स्थित राधादामोदर जी मंदिर में भजनामृत सत्संग आयोजित होगा। शाम बजे से 251 किलो दूध से भगवान का अभिषेक शुरू होगा।

Home / Jaipur / शहर में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो