scriptJaipur Smart City महिलाओं ने गुब्बारे उड़ा दिया संदेश | JAIPUR SMART CITY AAJADI KA AMRIT UTSAV | Patrika News

Jaipur Smart City महिलाओं ने गुब्बारे उड़ा दिया संदेश

locationजयपुरPublished: Oct 03, 2021 10:04:27 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

शहरी विकास मंत्रालय (Ministry of Urban Development) की ओर से देशभर की सभी स्मार्ट सिटी में मनाए जा रहे आजादी का अमृत उत्सव (Aajadi ka Amrit Utsav) के तहत रविवार को जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Jaipur Smart City) की ओर से महिला शक्ति साइकिल रैली का आयाेजन किया गया। इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए और महिला शक्ति काे बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

Jaipur Smart City महिलाओं ने गुब्बारे उड़ा दिया संदेश

Jaipur Smart City महिलाओं ने गुब्बारे उड़ा दिया संदेश

Jaipur Smart City महिलाओं ने गुब्बारे उड़ा दिया संदेश


– जवाहर सर्किल से निकाली साइकिल रैली

जयपुर। शहरी विकास मंत्रालय (Ministry of Urban Development) की ओर से देशभर की सभी स्मार्ट सिटी में मनाए जा रहे आजादी का अमृत उत्सव (Aajadi ka Amrit Utsav) के तहत रविवार को जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Jaipur Smart City) की ओर से महिला शक्ति साइकिल रैली का आयाेजन किया गया। इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए और महिला शक्ति काे बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
जयपुर के जवाहर सर्किल से महिला शक्ति साइकिल रैली निकाली गई। इसमें महिलाओं व छात्राओं ने भारत माता की जय, जय हिंद के नारे लगाते हुए रैली निकाली। यह रैली जवाहर सर्किल से रवाना हुई। साइकिल रैली में जयपुर की विभिन्न कॉलेजों की 100 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। स्मार्ट सिटी सीईओ अवधेश मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिलाओं ने साइकिल रैली निकाल महिला शक्ति काे बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो