scriptहेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा बरामदों की मरम्मत का काम | JAIPUR SMART CITY MARKETS BARAMADE | Patrika News

हेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा बरामदों की मरम्मत का काम

locationजयपुरPublished: Sep 08, 2020 07:38:41 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

स्मार्ट सिटी के तहत परकोटे के बरामदों (Markets Baramde) की मरम्मत का काम हेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारी बरामदों की मरम्मत से पहले अब हेरिटेज विशेषज्ञों की राय लेंगे। वहीं परकोटे के बाजारों के बरामदों की मरम्मत में चूने का उपयोग किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने व्यापारियों को बुलाकर बाजारों के बरामदों की मरम्मत का प्री—प्रजेंटेशन दिखाया। इसमें चूने को तैयार करने की विधि बताई गई।

हेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा बरामदों की मरम्मत का काम

हेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा बरामदों की मरम्मत का काम

हेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा बरामदों की मरम्मत का काम
— विरोध से बचने के लिए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने व्यापारियों को बुलाकर दिखाया प्रजेंटेशन
— चूने से ही होगी परकोटे के बरामदों की मरम्मत
— सिमेंट का नहीं होगा उपयोग
— स्मार्ट सिटी के तहत हो रही परकोटे के बाजारों के बरामदों की मरम्मत
जयपुर। स्मार्ट सिटी के तहत परकोटे के बरामदों (Markets Baramde) की मरम्मत का काम हेरिटेज विशेषज्ञों की राय से होगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारी बरामदों की मरम्मत से पहले अब हेरिटेज विशेषज्ञों की राय लेंगे। वहीं परकोटे के बाजारों के बरामदों की मरम्मत में चूने का उपयोग किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने मंगलवार को परकोटे के व्यापारियों को बुलाकर बाजारों के बरामदों की मरम्मत का प्री—प्रजेंटेशन दिखाया। इसमें चूने को तैयार करने की विधि बताई गई। हालांकि व्यापारियों ने दो टूक कहा, बरामदों की मरम्मत किसी से भी करवाएं, बारिश के दौरान पानी नहीं टपकना चाहिए।
जानकारों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत परकोटे के करीब 11 बाजारों की मरम्मत का काम होना है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बरामदों की मरम्मत का काम शुरू भी कर दिया है, लेकिन कुछ जगहों पर सीमेंट से मरम्मत की जा रही है। वहीं पट्टियों की जगह आरसीसी से बरामदों की छत डाली जा रही है। ऐसे में व्यापारियों के विरोध को देखते हुए स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने सभी बाजारों के व्यापारियों को बुलाकर मरम्मत में काम लिए जा रहे चूने को बनाने की विधि का प्रजेंटेशन दिखाया, साथ ही बरामदों की मरम्मत का काम अब हेरिटेज विशेषज्ञों की राय के बाद ही करने की बात कही।मिटिंग में अधिकारियों ने बरामदों के उपर लगे एसी और डक्ट आदि को हटाने की बात कही, इस पर व्यापारियों ने कुछ बाजारों में बरामदों के उपर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग कर डाली। हालांकि अभी बरामदों से उपर से एसी आदि हटाने का कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

ट्रेंडिंग वीडियो