script

कोरोना के केस कम होने के साथ ही शुरू हुई जयपुर को अनलॉक करने की मांग

locationजयपुरPublished: May 29, 2021 06:25:28 pm

जयपुर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह से की मुलाकात, व्यापारी बोले अन्य प्रतिष्ठानों को भी दी जाए खोलने की अनुमति, एक जून से व्यापारियों की है बाजार को अनलॉक करने की मांग, मंत्री ने किया आश्वस्त, बोले आपकी मांग मुख्यमंत्री तक पहुँचाई जाएगी।

a2.jpg
जयपुर. राजधानी के प्रमुख व्यापार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ही व्यापार मंडलों के प्रतिनिधिमंडल ने बाजारों को अनलॉक करने की मांग की। मंत्री ने कहा कि व्यापारियों की बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने रखेंगे। सरकार की भी कोशिश व्यापारियों को हर संभव मदद करने की है।
b1.jpg
जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि कोराना गाइडलाइन की पालना करते हुए एक जून से बाजार शाम पांच बजे तक खोलने दिए जाएं।

b3.jpg
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिय़ा ने कहा कि छोटे व लघु व्यापारियों के लिए सरकार राहत पैकेज का एलान करे, ताकि उनकी आर्थिक मदद हो सके।
b2.jpg
वहीं, जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा ने कहा कि अब मरीजों की संख्या काफी कम रह गई है। ऐसे में बाजार को खोलने की सरकार अनुमति दे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 31 मई से बाजारों को खोलने दिए जाएं। इससे व्यापारियों के साथ-साथ उनके प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों का भी फायदा होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो